menu-icon
India Daily

NEET UG 2026 Re-Exam: 14 जून को एडमिट कार्ड, 21 जून को परीक्षा, 2027 में कंप्यूटर आधारित होगा एग्जाम

NEET UG 2026 पुनः परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को 14 जून को एडमिट कार्ड मिलेंगे और परीक्षा में 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा. पेपर लीक रोकने के लिए अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी.

Dhiraj Kumar Dhillon
NEET UG 2026 Re-Exam: 14 जून को एडमिट कार्ड, 21 जून को परीक्षा, 2027 में कंप्यूटर आधारित होगा एग्जाम
Courtesy: Google

21 जून को होने वाली नीट- यूजी 2026 परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 14 जून को प्रवेश- पत्र प्राप्त हो जाएंगे. पुनः परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे. इतना ही नहीं अभ्यर्थी अपनी पसंद के हिसाब से परीक्षा के लिए‌ किसी भी शहर का चयन कर सकेंगे. पेपर लीक की आशंका को कम करने के लिए अगले साल की परीक्षा कंप्यूटर से होगी.

परीक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक

नीट-यूजी 2026 की पुनः परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन के साथ बैठक की. इस उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षी की तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में केंद्रीय मंत्री ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर जोर दिया. बता दें कि डॉ. ए. राधाकृष्णन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर निगरानी के लिए गठित हाई पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. राधाकृष्णन ने परीक्षा की तैयारी की बारीकी से समीक्षा की. बैठक में एनटीए के महा‌निदेशक और शिक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी भी शामिल रहे.

परीक्षा केंद्रों पर तनाव मुक्त वातावरण देने के निर्देश

बैठक के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने परीक्षा की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने पर जोर दिया. धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा केंद्रों पर छात्रों बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और तनाव-मुक्त वातावरण देने के भी निर्देश दिए हैं. बता दें कि नीट-यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया गया था लेकिन पेपर लीक होने के बाद 12 मई को रद्द कर दी गई थी, मामले की जांच सीबीआई कर रही है. पुनः परीक्षा का आयोजन 21 जून को होगा. परीक्षा के लिए पूरे देश में 5400 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.