MBBS in Russia: नीट यूजी के रिजल्ट आने के बाद कई छात्र भारत में MBBS सीट न मिलने पर विदेश का रास्ता चुन रहे हैं. इनमें रूस सबसे लोकप्रिय देशों में शामिल है. रूस में 20,000 से ज्यादा भारतीय छात्र मेडिकल पढ़ाई कर रहे हैं. यहां पढ़ाई सस्ती, अच्छी सुविधाओं वाली और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है.
रूस में MBBS करने के लिए ये शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं:-
12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) से पास होनी चाहिए.
जनरल कैटेगरी के छात्रों को PCB में कम से कम 50% अंक चाहिए। SC/ST/OBC को 40% पर्याप्त हैं.
न्यूनतम उम्र 17 साल (31 दिसंबर तक).
NEET क्वालीफाई करना अनिवार्य है (NMC नियम के अनुसार). विदेश में एडमिशन के लिए हाई स्कोर की जरूरत नहीं, सिर्फ क्वालीफाई होना काफी है.
IELTS या TOEFL की जरूरत नहीं पड़ती.
रूस में MBBS कोर्स 6 साल का होता है. इसमें 5 साल पढ़ाई और 1 साल इंटर्नशिप शामिल है. पहले सालों में बेसिक साइंस पढ़ाई जाती है, बाद में क्लिनिकल ट्रेनिंग होती है. कई यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी माध्यम उपलब्ध है, लेकिन क्लिनिकल वर्षों में रूसी भाषा भी सीखनी पड़ती है. डिग्री MD Physician कहलाती है, जो भारत में MBBS के बराबर मानी जाती है.
NEET क्वालीफाई करें.
अच्छी यूनिवर्सिटी चुनें (WDOMS और NMC अप्रूव)
10वीं-12वीं मार्कशीट, NEET स्कोरकार्ड, पासपोर्ट आदि दस्तावेज जमा करें.
यूनिवर्सिटी से इनविटेशन लेटर लें.
स्टूडेंट वीजा अप्लाई करें.
सितंबर में कोर्स शुरू होता है.
प्रक्रिया सरल है. कोई एंट्रेंस एग्जाम या डोनेशन नहीं लगता.
रूस MBBS की सबसे बड़ी खासियत कम फीस है.
सालाना ट्यूशन फीस: 2.5 लाख से 6.5 लाख रुपये (यूनिवर्सिटी के हिसाब से).
हॉस्टल फीस: 15,000 से 90,000 रुपये प्रति वर्ष.
पूरा 6 साल का खर्च (ट्यूशन + हॉस्टल): 18 लाख से 45 लाख रुपये तक.
मध्यम स्तर की यूनिवर्सिटी में कुल खर्च 25-35 लाख रुपये रहता है. मास्को जैसी महंगी जगहों में ज्यादा, जबकि दूसरे शहरों में कम.
रहन-सहन का खर्च:- महीने का खर्च 12,000 से 20,000 रुपये (खाना, ट्रांसपोर्ट आदि). भारतीय खाना उपलब्ध है और कई हॉस्टल में इंडियन मेस चलती है.
रूस के टॉप यूनिवर्सिटी जैसे Bashkir State Medical University, Kazan Federal University, Crimea Federal University आदि अच्छे विकल्प हैं. डिग्री WHO और NMC मान्य है, लेकिन भारत लौटकर FMGE/NExT पास करना जरूरी है.
सलाह: हमेशा NMC और WDOMS लिस्ट चेक करें. अच्छे एजेंट या काउंसलर से मदद लें। फीस और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं. रूस उन छात्रों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें भारत में सरकारी सीट नहीं मिली लेकिन मेडिकल डॉक्टर बनना है. कम खर्च में बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं.