menu-icon
India Daily

रुपया शुरुआती कारोबार में 27 पैसे मजबूत होकर 86.52 प्रति डॉलर पर

भारत की करेंसी रुपया बुधवार को 27 पैसे मजबूत होकर 86.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. यह बढ़ोतरी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उठाए गए उपायों के प्रभाव से हुई.

Shilpa Shrivastava
रुपया शुरुआती कारोबार में 27 पैसे मजबूत होकर 86.52 प्रति डॉलर पर

भारत की करेंसी रुपया बुधवार को 27 पैसे मजबूत होकर 86.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. यह बढ़ोतरी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उठाए गए उपायों के प्रभाव से हुई. हालांकि, फॉरेन करेंसी कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिरता, फॉरेन पूंजी की निकासी और ग्लोबल टैरिफ वॉर की चिंताओं के कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपये की बढ़त सीमित रही. 

अंतरबैंक फॉरेन करेंसी विनिमय बाजार में रुपया 86.44 प्रति डॉलर पर खुला और 86.36 प्रति डॉलर के उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद 86.52 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था. रुपया मंगलवार को 66 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 86.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो तीन मार्च 2023 के बाद सबसे बड़ी बढ़त थी.

इस बीच, डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 107.91 पर रहा. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरावट के साथ 76.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को फॉरेन संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 4,486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.