नई दिल्ली: अगर आप आज वाहन की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा पेट्रोल और डीजल रेट जान लें. 17 जुलाई 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. 25 मई 2026 के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं. इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का दौर जारी है. यूरोपीय यूनियन ने क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस पर निर्भरता कम करने के लिए नई ऊर्जा नीति पेश की है, लेकिन इसका असर अभी वैश्विक तेल बाजार पर नहीं दिखा है. भारत में फिलहाल उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही पेट्रोल और डीजल मिल रहा है.
यूरोपीय यूनियन ने इलेक्ट्रिफिकेशन एक्शन प्लान पेश किया है. इसके तहत वर्ष 2040 तक ऊर्जा खपत में बिजली की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इसका उद्देश्य कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस पर निर्भरता कम करना है. हालांकि, इस घोषणा के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी बनी हुई है.
भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने 25 मई 2026 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया है. इससे पहले मई में 15, 19, 23 और 25 मई को चार बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे. अब लगातार 52वें दिन भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है.
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है. चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है. वहीं नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है. लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये मिल रहा है. पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये है. रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये तथा डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर स्पेस के बाद अपने शहर का कोड 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. बीपीसीएल के ग्राहक यही संदेश 9223112222 पर भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE लिखकर स्पेस के बाद शहर का कोड 9222201122 पर भेजकर अपने शहर का ताजा ईंधन मूल्य जान सकते हैं.