Petrol-Diesel Price: आम आदमी को राहत या झटका? चेक करें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

16 नवंबर 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Pinterest
Km Jaya

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों के लिए 16 नवंबर 2026 का दिन राहत भरा रहा. सोमवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. फिलहाल घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मिडिल ईस्ट में तेल की कीमतों को लेकर जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय ग्राहकों को फिलहाल राहत मिली हुई है.

हालांकि, देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक समान नहीं हैं. इसकी मुख्य वजह राज्यों में लगने वाला वैल्यू एडेड टैक्स (VAT), माल ढुलाई का खर्च और अन्य स्थानीय शुल्क हैं. यही कारण है कि दिल्ली, मुंबई, पटना और नोएडा जैसे शहरों में ईंधन के दाम अलग-अलग हैं.

दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

16 नवंबर को देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं.


नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर.
मुंबई: पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर.
चेन्नई: पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर.
कोलकाता: पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर.
बेंगलुरु: पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर.
हैदराबाद: पेट्रोल 116.15 रुपये और डीजल 104.23 रुपये प्रति लीटर.

नोएडा, गुरुग्राम और लखनऊ में क्या है भाव?

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग बने हुए हैं.

नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर.
फरीदाबाद: पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 95.94 रुपये प्रति लीटर.
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर.
चंडीगढ़: पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर.
लखनऊ: पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर.
पटना: पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर.

क्या जल्द सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की संभावना को लेकर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से फिलहाल ईंधन के दाम तुरंत कम करना संभव नहीं है. इसकी वजह तेल कंपनियों को हुआ करीब 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान है. उनके मुताबिक, कीमतों में किसी भी तरह की कटौती से पहले तेल कंपनियों की आर्थिक स्थिति और उनके नुकसान को ध्यान में रखना जरूरी है.