T20 World Cup 2026

Pension Rule: सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन में हो गया बड़ा बदलाव, ऐसे लोगों को नहीं मिलेगी पेंशन

इसे आसान भाषा में समझने की कोशिश करें तो अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और आपके खिलाफ कार्रवाई हुई और आपको नौकरी से निकाल दिया गया या बर्खास्त किया गया तो आपको पेंशन नहीं मिलेगी.

Social Media
Gyanendra Tiwari

अगर आप एक सरकारी कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. सरकार ने पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो आपकी पेंशन पर रोक लगा सकता है. बदलाव के बाद ऐसे लोगों की पेंशन छिन सकती है जिन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत हटाया गया हो या बर्खास्त किया गया हो. इसे आसान भाषा में समझने की कोशिश करें तो अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और आपके खिलाफ कार्रवाई हुई और आपको नौकरी से निकाल दिया गया या बर्खास्त किया गया तो आपको पेंशन नहीं मिलेगी. यह उन्हीं कर्मचारीयों पर लागू होगा जो ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत आते हैं. 

सरकार ने पेंशन के इस बदलाव को केंद्रीय सिविल सर्विस संशोधन नियम 2025 के तहत किया है. इसे 22 मई से लागू भी कर दिया गया है. इससे पहले जो भी सरकारी कर्मचारी बर्खास्त होते थे या नौकरी से निकाले जाते थे उन्हें सरकार पेंशन और रिटायरमेंट का लाभ देती थी. लेकिन अब नए नियमों के तहत बर्खास्त किए गए कर्मचारी को पेंशन मिलेगी या नहीं इसका अंतिम फैसला संबंधित प्रशासनिक मंत्रालय करेगा.

क्या है नया नियम जिसके चलते रुक सकती है पेंशन

केंद्रीय सिविल सर्विस पेंशन संशोधन नियम  के 37(29C) के तहत पब्लिक सेक्टर यूनिट यानी सरकारी नौकरी करने वालो को बर्खास्तगी के बाद पेंशन का लाभ नहीं दिया जाएगा. हालांकि, इस अंतिम फैसला संबंधित मंत्रालय ही लेगा. मंत्रालय की समीक्षा के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा. 

इन लोगों पर लागू नहीं होगा नियम

संशोधित नियमों में कुछ मामलों में पेंशन देने पर संबंधित मंत्रालय विचार भी कर सकता है. भविष्य में बेहतर बर्ताव के चलते उसकी पेंशन बहाल की जा सकती है. पेंशन का नया निय दैनिक वेतनभोगी और IAS, IFS, IPS जैसी सर्विसेज पर नहीं लागू होगा. 

जो भी कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत आते हैं उन्ही पर यह नियम लागू होगा. न्यू पेंशन स्कीम और यूपीएस के तहत आने वाले कर्मचारियों पर यह नियम लागू नहीं होगा.