Weather Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

भारतीय बाजार पर दिखा वैश्विक तनाव का असर, मार्केट खुलते ही 2,400 पॉइंट नीचें आया सेंसेक्स, निफ्टी 700 से ज्यादा अंकों से हुआ धड़ाम

वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव का असर आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला. सेंसेक्स 2,400 अंक से ज्यादा गिर गए, वहीं निफ्टी 727 अंक नीचे पहुंच गया है.

X (@anshuman_sunona)
Shanu Sharma

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार गिरावट देखी गई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से क्रूड ऑयल का दाम आसमान रहा है. जिससे वैश्विक स्तर पर जोखिम बढ़ गया और निवेशक घबरा गए हैं. जिसका असर यह हुआ कि आज सुबह बाजार खुलते ही तेज गिरावट आई. 

सेंसेक्स 2,400 अंक से ज्यादा गिरकर 76,518 पर पहुंच गया. निफ्टी 727 अंक नीचे आकर 23,723 पर पहुंच गया. मार्केट ब्रेथ तेजी से नेगेटिव था, जिसमें 2,603 शेयर गिरे, जबकि सिर्फ 537 बढ़े. वहीं 180 शेयर स्थिर रहे.

क्या है विशेषज्ञों की राय?

मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुक गई है. जिसके वजह से तेल की आपूर्ति पर खतरा मंडराने लगा है. इन सब के बीच ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया. एनालिस्टों का कहना है कि यह वैश्विक बाजार के लिए बड़ा झटका है. महंगाई का डर एक बार फिर से लोगों को सताने लगा है. भारत भी अपनी तेल आपूर्ति के लिए इम्पोर्ट पर निर्भर है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर संघर्ष लंबा चला तो तेल और ज्यादा महंगा हो जाएगा. जिससे महंगाई आसमान छू सकती है, निवेशकों का भरोसा अब डगमगाने लगा है. ज्यादातर सेक्टर लाल निशान पर खुले हैं.

सबसे ज्यााद प्रभावित सेक्टर

सबसे ज्यादा प्रभावित सेक्टर निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स रहा. जिसमें 5.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी बैंक 4 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ गया, वहीं निफ्टी ऑटो 4.3 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.9 प्रतिशत गिरा है. इसके अलावा मिडकैप 100, रियल्टी और मेटल इंडेक्स भी 3.5 प्रतिशत के आसपास नीचे रहा. कोल इंडिया ही शुरुआती में थोड़ा ऊपर था. इसमें 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है.

इंडिया VIX 20 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 24.01 पर पहुंच गया है. यह निवेशकों की बढ़ती घबराहट का नतीजा बताया जा रहा है. भारतीय बाजार ही नहीं बल्कि एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई है. जापान का निक्केई 6 प्रतिशत से ज्यादा गिरा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी तेजी से नीचे आया. सभी देशों को होर्मुज स्ट्रेट की रुकावट को लेकर डर है.