menu-icon
India Daily

Gold and Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में ऊछाल? जानिए ताजा रेट और अलग-अलग कैरेट का भाव

सोना खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले यह समझना चाहिए कि सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार रुपये की मजबूती और स्थानीय मांग के हिसाब से बदलती हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Gold and Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में ऊछाल? जानिए ताजा रेट और अलग-अलग कैरेट का भाव
Courtesy: Pinterest

Gold and Silver Rate: शुक्रवार को सोने-चांदी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 102388 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, वहीं चांदी 117572 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई. खास बात यह है कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण यही रेट स्थिर रहेंगे.

विभिन्न कैरेट के हिसाब से देखें तो 23 कैरेट सोना 101695 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 93798 रुपये, 18 कैरेट 76791 रुपये और 14 कैरेट सोना 59814 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध रहा. लगातार बढ़ते दामों ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं निवेशकों के लिए यह कीमतें नए रिटर्न की उम्मीद जगा रही हैं.

भारत में एक ग्राम सोने की कीमत

शहर आज 24K 22K आज आज 18K
चेन्नई ₹10,332 ₹9,471 ₹7,831
मुंबई ₹10,332 ₹9,471 ₹7,749
दिल्ली ₹10,347 ₹9,486 ₹7,762
कोलकाता ₹10,332 ₹9,471 ₹7,749
बैंगलोर ₹10,332 ₹9,471 ₹7,749
हैदराबाद ₹10,332 ₹9,471 ₹7,749
केरल ₹10,332 ₹9,471 ₹7,749
पुणे ₹10,332 ₹9,471 ₹7,749
वडोदरा ₹10,337 ₹9,476 ₹7,754
अहमदाबाद ₹10,337 ₹9,476 ₹7,754

भारत में चांदी की कीमत

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹1,298 ₹12,980 ₹1,29,800
मुंबई ₹1,198 ₹11,980 ₹1,19,800
दिल्ली ₹1,198 ₹11,980 ₹1,19,800
कोलकाता ₹1,198 ₹11,980 ₹1,19,800
बैंगलोर ₹1,198 ₹11,980 ₹1,19,800
हैदराबाद ₹1,298 ₹12,980 ₹1,29,800
केरल ₹1,298 ₹12,980 ₹1,29,800
पुणे ₹1,198 ₹11,980 ₹1,19,800
वडोदरा ₹1,198 ₹11,980 ₹1,19,800
अहमदाबाद ₹1,198 ₹11,980 ₹1,19,800

सोना खरीदने से पहले ये जारुर जानें 

सोना खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले यह समझना चाहिए कि सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार रुपये की मजबूती और स्थानीय मांग के हिसाब से बदलती हैं. दूसरा 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है लेकिन उसमें मजबूती कम होती है जबकि 22 कैरेट सोना गहनों के लिए बेहतर माना जाता है. तीसरा खरीदारी करते समय BIS हॉलमार्क जरूर देखें ताकि असली और शुद्ध सोने की गारंटी मिल सके. इस तरह सही जानकारी के साथ त्योहार पर सोने में निवेश करना न केवल परंपरा निभाएगा बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित विकल्प भी साबित होगा.चलिए जान लेते हैं 29 अगस्त को बाजार में क्या है सोना-चांदी के दाम.