menu-icon
India Daily

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े तेल के दाम

शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर से बढ़ा दी गईं. बता दें कि पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

Shilpa Shrivastava
पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े तेल के दाम
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आम जनता को एक बार फिर से झटका लगा है. इस महीने में तीसरी बार फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं. शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर से बढ़ा दी गईं. बता दें कि पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. अब नई दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 99.51 रुपये होगी, जबकि डीजल की दरें बढ़कर 92.49 रुपये हो जाएंगी.

बता दें कि यह बढ़ोतरी पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री के आश्वासन के एक दिन बाद हई के उस आश्वासन के एक दिन बाद हुई है, जिसमें मंत्रालय ने कहा था कि अफवाहों के बावजूद, भारत के पास पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है. मंत्रालय के एक ट्वीट में कहा गया, "भारत में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और पूरे देश में इनकी आपूर्ति स्थिर बनी हुई है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराकर खरीदारी न करें और केवल अपनी वास्तविक जरूरत के अनुसार ही फ्यूल खरीदें.”

आपके शहर में पेट्रोल की कीमत:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹99.51 0.87
कोलकाता ₹110.64 0.98
मुंबई ₹108.45 0.86
चेन्नई ₹105.33 0.82
गुड़गांव ₹100.37 1.07
नोएडा ₹99.70 0.86
बेंगलुरु ₹108.09 0.95
भुवनेश्वर ₹106.18 1
चंडीगढ़ ₹98.97 0.87
हैदराबाद ₹112.81 0.97
जयपुर ₹109.84 1.03
लखनऊ ₹99.31 0.86
पटना ₹111.00 1.46
तिरुवनंतपुरम ₹112.64 0.93

आपके शहर में डीजल की कीमत:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹92.49 0.91
कोलकाता ₹97.02 0.95
मुंबई ₹95.02 0.94
चेन्नई ₹97.00 0.87
गुड़गांव ₹92.93 1.12
नोएडा ₹93.03 0.92
बेंगलुरु ₹95.99 0.95
भुवनेश्वर ₹97.80 1.04
चंडीगढ़ ₹86.94 0.85
हैदराबाद ₹100.94 0.99
जयपुर ₹95.05 1
लखनऊ ₹92.70 0.92
पटना ₹97.03 1.45
तिरुवनंतपुरम ₹101.55 0.95