Gold and Silver Rate: गहने खरीदने की सोच रहे हैं? पहले पढ़ें आज का गोल्ड-सिल्वर रेट, फायदेमंद होगा या घाटे का सौदा?

8 जून 2025 को मुंबई में सोने की कीमत ₹96,970 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि एमसीएक्स पर यह दर ₹97,051 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. चांदी की बात करें तो मुंबई में इसका भाव ₹1,05,710 प्रति किलोग्राम रहा, वहीं एमसीएक्स सिल्वर 999 की दर ₹1,05,525 प्रति किलोग्राम रही.

Pinterest
Reepu Kumari

Gold and Silver Rate: शादी की तैयारियों में जुटे परिवार हों या सोने-चांदी में निवेश की सोच रहे आम लोगआज सबकी नजरें सोने के भाव पर टिकी हैं. अमेरिका-चीन टकराव, रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले की चर्चाओं ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल मचा दी है, जिसका सीधा असर भारत में सोने-चांदी की कीमतों पर देखा जा रहा है.

बीते एक साल में सोने ने करीब 30% का रिटर्न दिया है, जिससे आम निवेशकों में उम्मीदें भी जगी हैं और उलझन भी बढ़ी है क्या अभी खरीदना फायदेमंद होगा या थोड़ा इंतजार करना समझदारी होगी? जानिए आज आपके शहर में सोना-चांदी कितने का बिक रहा है और एक्सपर्ट्स इस समय क्या सलाह दे रहे हैं

बाजार की हालत 

8 जून 2025 को मुंबई में सोने की कीमत ₹96,970 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि एमसीएक्स पर यह दर ₹97,051 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. चांदी की बात करें तो मुंबई में इसका भाव ₹1,05,710 प्रति किलोग्राम रहा, वहीं एमसीएक्स सिल्वर 999 की दर ₹1,05,525 प्रति किलोग्राम रही.

नई दिल्ली में भी सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखा गया. यहां 10 ग्राम सोने का भाव ₹96,800 रहा, जबकि एमसीएक्स पर दर वही ₹97,051 प्रति 10 ग्राम रही. चांदी दिल्ली में ₹1,05,520 प्रति किलोग्राम बिकी और सिल्वर 999 की एमसीएक्स दर ₹1,05,525 प्रति किलोग्राम रही.

कोलकाता में 10 ग्राम सोना ₹96,850 में बिक रहा है और एमसीएक्स पर वही ₹97,051 की दर कायम है. चांदी का भाव यहां ₹1,05,570 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि सिल्वर 999 की कीमत ₹1,05,525 प्रति किलोग्राम पर रही.

हैदराबाद में आज सबसे ऊंची दर पर सोना दर्ज हुआ ₹97,130 प्रति 10 ग्राम, जबकि एमसीएक्स दर यहां भी ₹97,051 ही रही. चांदी की कीमत ₹1,05,880 प्रति किलोग्राम रही और सिल्वर 999 की दर ₹1,05,525 प्रति किलोग्राम रही.

आज भारत में सोने का रेट

शहर

आज भारत में सिल्वर का रेट?

शहर