menu-icon
India Daily

सोना-चांदी के दामों में फिर आया उछाल? जानें कितने बदल गए रेट

सर्राफा बाजार में हर रोज-काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. शादी के सीजन में सोना-चांदी के दामों में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देर्ज की गई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
सोना-चांदी के दामों में फिर आया उछाल? जानें कितने बदल गए रेट
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. पिछले दो सत्रों में आई गिरावट के बाद निवेशकों की सक्रिय खरीदारी से कीमती धातु में एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली.

यह उछाल बाजार में नए भरोसे और वैश्विक संकेतों के सकारात्मक प्रभाव का संकेत दे रहा है. शादी के मौसम में भौतिक मांग भी इस रैली को सहारा दे रही है.

कितना बदला सोना-चांदी के भाव

देश भर में 24 कैरेट सोना 15,660 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया, जो कल की तुलना में 289 रुपये की बढ़ोतरी दर्शाता है. इसी तरह 22 कैरेट सोना 14,355 रुपये प्रति ग्राम (कल से +265 रुपये) और 18 कैरेट सोना 11,745 रुपये प्रति ग्राम (कल से +217 रुपये) पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की बात करें तो, कल के मुकाबले इसके दाम बढ़े हैं. दिल्ली में शनिवार को चांदी की कीमत 274.90 रुपये प्रति ग्राम था. वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,74,900 दर्ज किया गया. वहीं आज यानी रविवार को चांदी ₹285 प्रतिग्राम और ₹2,85,000 प्रति किलो है.

प्रमुख शहरों में सोने के दाम  

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और पुणे में 24 कैरेट सोना 15,660 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर है. दिल्ली में यह थोड़ा प्रीमियम पर 15,675 रुपये, जबकि चेन्नई में 15,731 रुपये प्रति ग्राम है. अहमदाबाद में 15,665 रुपये दर्ज किया गया.  

शहर 24K 22K 18K 
मुंबई 15,660 14,355 11,745  
दिल्ली 15,675 14,370 11,760
कोलकाता 15,660 14,355 11,745
चेन्नई 15,731 14,420 12,350
बेंगलुरु 15,660 14,355 11,745

क्यों बढ़ रहें हैं सोना-चांदी के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में भी समानांतर उछाल आया, जहां अमेरिकी डॉलर की कमजोरी, ट्रेजरी यील्ड में नरमी और शॉर्ट-कवरिंग ने भूमिका निभाई. घरेलू स्तर पर निचले भावों पर मजबूत खरीदारी हुई, जिसे निवेशकों ने गिरावट को खरीदारी का अवसर माना. विश्लेषकों का कहना है कि सोने ने महत्वपूर्ण तकनीकी स्तरों का बचाव किया, जिससे एल्गोरिदमिक और मोमेंटम-आधारित खरीद शुरू हुई. यह रैली बुल मार्केट की अंतर्निहित मजबूती को उजागर करती है. पिछले महीनों में वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की मांग ने सोने को पसंदीदा एसेट बनाए रखा है.