menu-icon
India Daily

Gold and Silver Price 21 August 2025: सोना ₹99 हजार के नीचे फिसला, चांदी भी टूटी, जानें 24K से 14K तक के ताजा रेट

Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट! 21 अगस्त 2025 को 24 कैरेट सोना 99 हजार से नीचे लुढ़का, चांदी भी गिरी ₹111194 प्रति किलो पर. जानें 22K, 18K और 14K सोने के ताजा भाव. यह लगातार 12वां दिन है जब सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Gold and Silver Price 21 August 2025: सोना ₹99 हजार के नीचे फिसला, चांदी भी टूटी, जानें 24K से 14K तक के ताजा रेट
Courtesy: Social Media

Gold and Silver Price Today: 21 अगस्त 2025 को भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 98,946 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,11,194 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. यह लगातार 12वां दिन है जब सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है.

 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

  • 24 कैरेट सोना – 98,946 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना – 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना – 90,635 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना – 74,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना – 57,883 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 शुद्धता) – 1,11,194 रुपये प्रति किलो

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये टूटकर 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. वहीं चांदी की कीमतें भी 1,500 रुपये गिरकर 1,12,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थीं.

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने बताया, 'सोने की कीमतों में गिरावट का कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूती से एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचना और भू-राजनीतिक तनावों में कमी है.'

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, 'डॉलर के मजबूत होने और रुपये के 87 के स्तर तक टूटने से घरेलू बाजार में सोने पर दबाव बना है. अब निवेशकों की निगाहें फेडरल रिजर्व की बैठक और जेरोम पॉवेल के संबोधन पर टिकी हैं.'

वायदा बाजार में सोने-चांदी का हाल

सोना (एमसीएक्स) – अक्टूबर वायदा 103 रुपये गिरकर 98,593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
चांदी (एमसीएक्स) – सितंबर वायदा 667 रुपये चढ़कर 1,10,678 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 3,326.04 डॉलर प्रति औंस पर मामूली बढ़त के साथ रहा, जबकि चांदी 37.07 डॉलर प्रति औंस पर लगभग 1% गिरी. वहीं न्यूयॉर्क में चांदी का वायदा भाव 0.59% बढ़कर 37.17 डॉलर प्रति औंस रहा.