पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के बढ़ें दाम, दिल्ली से गुरुग्राम तक क्या होगी कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, शनिवार को दिल्ली में CNG की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई. खास बात यह है कि 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है.
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस महीने में तीसरी बार फिर से बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. इसकी कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि यह पिछले 10 दिनों में तीसरा बढ़ोतरी है. इसके बाद दिल्ली में CNG की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.
नोएडा और गाजियाबाद की कीमत की बात करें तो यहां पर कीमत 89.70 रुपये प्रति किलोग्राम होगी. बता दें कि केंद्र सरकार ने 15 मई को CNG की कीमतों में 2 रुपये बढ़ाया था. इसके बाद 18 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
जानें आपके शहर में क्या है CNG की कीमत:
-
दिल्ली: 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम
-
नोएडा: 89.70 रुपये प्रति किलोग्राम
-
गाजियाबाद: 89.70 रुपये प्रति किलोग्राम
-
गुरुग्राम: 86.12 रुपये प्रति किलोग्राम
-
ग्रेटर नोएडा: 89.70 रुपये प्रति किलोग्राम
-
अजमेर: 90.44 रुपये प्रति किलोग्राम
CNG की कीमत में पहले भी हुई थी बढ़ोतरी:
बता दें कि 17 मई को CNG की कीमतें 1 प्रति किलोग्राम रुपये बढ़ाई गई थीं. एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. भारत की सबसे बड़ी सिटी गैस कंपनी, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार, अब दिल्ली में CNG की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम है.
वहीं, कुछ ही पहले गुरुवार को भी CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई गई थी. हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप वाली नेचुरल गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. IGL के अनुसार, इस बढ़ोतरी से इनपुट गैस की बढ़ी हुई लागत और अमेरिकी डॉलर के मूल्य में हुई वृद्धि की भरपाई करने में मदद मिलेगी.
और पढ़ें
- Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर जान लें, 23 मई को अचानक बदले दाम; जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट
- पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े तेल के दाम
- ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत सरकार की झोली में आएंगे 2.87 लाख करोड़ रुपये, महंगाई और तेल संकट के बीच बड़ी राहत