Delhi-NCR Rain Today: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; भीषण गर्मी से राहत
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली.
नई दिल्ली: इससे शानदार वीकेंड की शुरुआत हो नहीं सकती. दिल्ली-NCR में मौसम ने गजब का यू टर्न लिया है. पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से पूरी दिल्ली धधक रही थी. आज शनिवार को अचानक ही मौसम का रुख बदल गया. सुबह पांच बजे से ही काले बादलों की आवाजाही हो रही थी. तभी कहा जाता है इंसान और मौसम एक जैसै होतो हैं कब बदल जाए ये कोई नहीं जानता है. खैर बदलाव तो प्रकृति का नियम है. फिलहाल ये बदलाव दिल्ली-NCR में रह रहे लोगों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है. जो लोग तपती गर्मी के कारण घरों में बैठने को मजबूर थे अब वो घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं. खबर एजेंसी ANI ने अलग-अलग इलाकों की तस्वीरें शेयर की हैं.
तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी
शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में शाम होते-होते आसमान धूल के बादलों से भर गया. कुछ इलाकों में दृश्यता इतनी कम हो गई कि वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग का कहना है कि यह मानसून से पहले बनने वाली अस्थिर मौसम परिस्थितियों का असर है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती हैं.
राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली और उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस बदलाव ने लोगों को तेज गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ा दी.
काले बादल छाए हुए हैं
कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद, दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और हल्की हवा चल रही है.
तपती गर्मी ने लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर दिया था. तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया था. ऐसे में अचानक हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है.
और पढ़ें
- UPSC Prelims 2026: डीएमआरसी की विशेष सुविधा, पिंक-मैजेंटा-ग्रे लाइन सुबह 6 बजे से शुरू, हर 15 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
- दिल्ली में Heat Stroke का कहर! डॉक्टरों ने मरीजों को बर्फ में डुबोकर बचाई जान, जानिए कितनी खतरनाक है ये मेडिकल इमरजेंसी
- ‘शरीर पर खून और जानवरों का मांस…’ दिल्ली की महिला के साथ गैंगरेप कर धर्म बदलने पर किया मजबूर; 4 आरोपी गिरफ्तार