LSG vs PBKS: आज होगा पंजाब की किस्मत का फैसला, जानें लखनऊ की पिच का कैसा करेगी व्यवहार, हेड टू हेड, वेदर अपडेट
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स 2026 IPL का अपना आखिरी मैच शनिवार, 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 07:30 बजे खेलेंगे.
लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स 2026 IPL का अपना आखिरी मैच शनिवार, 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 07:30 बजे खेलेंगे. LSG के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है, जो फिलहाल 13 मैचों में आठ अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है.
वहीं दूसरी ओर, PBKS का प्रदर्शन हाल के मैचों में पूरी तरह से खराब रहा है. पिछले साल की उपविजेता लगातार छह मैच हार चुके हैं, लेकिन फिर भी 13 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बने हैं. टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी हालत में इस मैच को जीतना होगा.
LSG vs PBKS हेड टू हेड
IPL के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हमेशा ही टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों अब कुल 7 मैचों में आमने-सामने रहे हैं. जिनमें से पंजाब ने 4 मैच अपने नाम किए हैं तो वहीं तीन मैच में लखनऊ ने बाजी मारी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में लखनऊ 4-4 की बराबरी कर पाती है या पंजाब लखनऊ से आगे निकलेगी.
पिच रिपोर्ट
IPL के 19वें सीजन में एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए बेहतरीन साबित हुई है. इस सीजन यह पिच सबसे संतुलित पिच में से एक रही है. यह उन कुछ मैदानों में से एक है जहां नियमित रूप से 200 या उससे ज्यादा का स्कोर नहीं बनता, पूरे सीजन में केवल दो बार ही यह आंकड़ा पार हुआ है.
धीमी विकेट की प्रकृति के कारण स्पिनर हमेशा खेल में बने रहते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए खुलकर रन बनाना मुश्किल हो जाता है.
वेदर अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम तक लखनऊ का मौसम गर्म रहने की संभावना है. साथ ही मैच के दौरान भी आसमान साफ रहने की आशंका है. इसके अलावा बारिश की कोई आशंका नहीं है जिस कारण फैंस पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
LSG vs PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन
LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी
PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल