मुंबई: अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर SZA इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं. ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी इस 36 साल की स्टार ने 15-16 फरवरी 2026 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में इशा योग सेंटर पर आयोजित महाशिवरात्रि उत्सव में हिस्सा लिया. सद्गुरु के इस बड़े स्पिरिचुअल इवेंट में उनकी मौजूदगी और परफॉर्मेंस के वीडियो वायरल हो गए हैं, जिससे फैंस और नेटिजन्स हैरान हैं.
SZA, जिनका असली नाम सोलाना इमानी रो है, 8 नवंबर 1989 को न्यू जर्सी के मैपलवुड में पैदा हुईं. वे R&B और म्यूजिक की दुनिया में अपनी गहरी आवाज और इमोशनल गानों के लिए मशहूर हैं. उनके हिट गाने जैसे "Kill Bill", "Snooze", "Good Days" और अल्बम Ctrl और SOS ने उन्हें कई ग्रैमी अवॉर्ड दिलाए. वे टॉप-चार्ट आर्टिस्ट हैं और ग्लोबल फैंबेस रखती हैं.
इस महाशिवरात्रि (15 फ़रवरी 2026) के पवित्र अवसर पर सद्गुरु के ईशा योग केंद्र (कोयंबटूर) में एक अनोखा और दिव्य संयोग हुआ!
— Amit Kumar Tiwari{अमित) (@imamitkrtiwari) February 17, 2026
ग्रैमी विजेता अमेरिकी सुपरस्टार SZA (सोलाना इमानी रोवे) ने भोलेनाथ की आराधना में शामिल होकर स्टेज पर साड़ी और बिंदी में नृत्य किया, शिव शंभू का जयकारा लगाया… pic.twitter.com/YcNQ7ewZdZ
महाशिवरात्रि के दौरान SZA पीले साड़ी में अपनी मां के साथ नजर आईं. वे देवताओं के साथ डांस करती दिखीं और स्टेज पर आईं. एक वायरल वीडियो में उन्होंने 'नमस्कारम। हैप्पी महाशिवरात्रि. क्या मुझे एक शिव शंभू मिल सकता है?' कहा और भीड़ को "शिव शंभू" चांट करने के लिए उत्साहित किया. पूरा वेन्यू "शिव शंभू" के नारों से गूंज उठा.
उन्होंने सद्गुरु का शुक्रिया अदा किया और अपनी मां को इंट्रोड्यूस किया. यह देखकर फैंस ने कहा, "ये तो हमसे ज्यादा इंडियन लग रही हैं!" SZA का इशा फाउंडेशन से पुराना कनेक्शन है. जनवरी 2025 में उन्होंने साम्यामा प्रोग्राम में हिस्सा लिया था. यह 8+ दिनों का इंटेंसिव मेडिटेशन कोर्स है, जहां फोन, आईना, आई कॉन्टैक्ट सब बंद रहता है.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "लाइफ इतनी गहरी, chaotic और खूबसूरत है. मैंने अपना दिमाग खोया फिर पाया. सद्गुरु और इशा वॉलंटियर्स को थैंक यू." इस अनुभव ने उनकी लाइफ बदल दी. यह महाशिवरात्रि उनका दूसरा बड़ा विजिट था. वे Adiyogi स्टैच्यू के पास मेडिटेशन करती दिखीं और इशा संस्कृति स्कूल के बच्चों के म्यूजिक पर इमोशनल हो गईं. सोशल मीडिया पर #SZAatMahashivratri जैसे ट्रेंड चल रहे हैं. फैंस इसे "हॉलीवुड मीट्स महादेव" कह रहे हैं.
SZA की यह स्पिरिचुअल जर्नी उनके म्यूजिक करियर के साथ एक नया पहलू दिखाती है. फैंस उनकी इस सच्चाई और कल्चरल रिस्पेक्ट की तारीफ कर रहे हैं.