menu-icon
India Daily

सालों-साल चलेगा आपका पुराना स्कूटर अगर इस तरह रखेंगे ख्याल

Scooter Maintenance Tips: अगर आपके पास स्कूटर हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहद जरूरी है. यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जो आपके स्कूटर को सालों तक नया रखेगा. आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और आपका काम हो जाएगा. 

India Daily Live
सालों-साल चलेगा आपका पुराना स्कूटर अगर इस तरह रखेंगे ख्याल
Courtesy: Social Media

Scooter Maintenance Tips: भारत में स्कूटर या स्कूटी आज भी कई लोग चलाना पसंद करते हैं. शहरों और आसपास के इलाकों में इनसे ज्यादा आना जाना किया जाता है. इन्हें बाइक से किफायती कीमत में उपलब्ध कराया जाता है. किफायती होने का यह मतलब नहीं है कि इनके रखरखाव में कमी करनी है. इन्हें ठीक वैसे तो ही मेंटेन रखना है जैसे आप अपनी बाइक या कार को रखते हैं. अगर इन्हें ढंग से रखा जाए तो आपका स्कूटर लंबे समय तक आपका साथ दे सकता है. 

हर वाहन की तरह, स्कूटर में भी कई ऐसे हिस्से होते हैं जिनमें धूल और मलबा जम जाता है. भारत की सड़कों पर यह होना आम बात है. इससे स्कूटर के कई हिस्सों में दरार आने लगती है. अगर आप अपने स्कूटर को लंबे समय तक सही रखना चाहते हैं तो यहां हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जो आपकी इस काम में मदद कर सकते हैं. 

इंजन ऑयल चेक करें: 

स्कूटर या मोटरसाइकिल आमतौर पर कारों की तुलना में काफी ज्यादा चलते हैं. इसी वजह से खराब सड़कों से इनका ज्यादा सामना होता है. ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इंजन ऑयल का लेवल सही हो और ऑयल कम न हो गया हो. लीकेज का भी ध्यान रखें और गंदे तेल में स्कूटर चलाने से बचें. 

टायरों को चेक करना:

हम व्हीकल्स के अलग-अलग हिस्सों का ध्यान रखते हैं. इसी तरह से हमें इनके टायर का भी ध्यान रखना होगा. आपके स्कूटर के टायर में हवा पूरी होनी चाहिए. साथ ही एयर प्रेशर सही होना चाहिए. 

बैटरी भी है जरूरी: 

प्रोपल्शन सिस्टम को छोड़कर, किसी भी व्हीकल पर लगभग सब कुछ बैटरी पर चलता है. इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि बैटरी को सही रखना चाहिए. बैटरी पर जंग लगा हो या कुछ बिल्ड अप हो गया हो, इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए बैटरी बदलने की सलाह दी जाती है. 

स्कूटर की रेगुलर सर्विस कराएं: 

किसी भी दूसरे व्हीकल की तरह, स्कूटर की भी समय-समय पर सर्विसिंग करानी चाहिए. सर्विस शेड्यूल को सही से फॉलो करना जरूरी है. किसी प्रोफेशनल से ही स्कूटर की सर्विस कराएं.