Mahindra Thar Roxx Competitors: कुछ ही दिन पहले आधिकारिक तौर पर महिंद्रा थार रॉक्स लॉन्च हो गई है. हालांकि, इसकी बुकिंग 3 अक्टूबर से ही शुरू होगी. Mahindra Thar Roxx ने भारतीय एसयूवी बाजार में काफी हलचल मचा दी है. इसमें 5 डोर दिए गए हैं जिससे डिजाइन के मामले में काफी कुछ नया देखने को मिला है. थार की तुलना में, इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर बताया जा रहा है. यह न केवल मारुति सुजुकी जिम्नी और फोर्स गुरखा जैसे कॉम्पेटीटर्स को कड़ी टक्कर दे रही है, बल्कि यह हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी मिड-साइज एसयूवी स्पेस में दिग्गजों को भी टक्कर दे रही है.
जैसा कि हमने बताया Mahindra Thar Roxx की बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होगी लेकिन इसकी टेस्ट ड्राइव 14 सितंबर से शुरू होगी. हालांकि, इससे पहले आप उन 5 ऑप्शन्स पर भी नजर डाल सकते हैं जिन्हें महिंद्रा थार रॉक्स टक्कर दे रही है.
अगर पीछे की सीट पर जगह और कंफर्म नहीं चाहिए तोे महिंद्रा थार एक अच्छा ऑप्शन रहेगी. थार की ड्राइविंग परफॉर्मेंस तो दमदार है. इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑपशन्स, ऑटोमैटिक और मैनुअल समेत 4x4 या रियर-व्हील ड्राइव तकनीक के साथ खरीदा जा सकता है. इसमें सॉफ्ट रूफ है जो थार रॉक्स में नहीं है.
इस मिड-साइज एसयूवी की बात करें तो हुंडई क्रेटा अभी भी सेगमेंट लीडर है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इसमें कई सारे फीचर हैं. क्रेटा लोगों की पसंदीदा कार में से एक मानी जाती है. इस कार का अपडेट इस साल की शुरुआत में लाया गया है था जिसके साथ इसका लुक भी नया हो गया है.
क्रेटा की तरह सेल्टोस भी फीचर के मामले में बहुत बढ़िया है. इसके आउटर लुक को काफी पसंद किया जाता है. इसका एक एक्स-लाइन वर्जन भी है. किया सेल्टोस का सबसे लेटेस्ट वर्जन पिछले साल ही लॉन्च किया गया था और इसलिए, यह मॉडल अभी भी दूसरी गाड़ियों से नया ही है.
मिड-साइज एसयूवी स्पेस में मारुति सुजुकी के लिए ग्रैंड विटारा एक बेहतरीन परफॉर्मर रही है. इसमें बढ़िया केबिन, अच्छी ड्राइव डायनेमिक्स और फुली-हाइब्रिड वर्जन है. ये शानदार माइलेज देती है.
महिंद्रा की XUV700 भी मिड-साइज एसयूवी स्पेस में काफी अच्छी है. चाहे पांच सीट वाला हो या 7 सीट वाला वर्जन, ये अच्छा विकल्प साबित होगी. वैसे तो यह थार रॉक्स से बेहतर नहीं बताई जा रही है लेकिन कीमत के मामले में मौजूदा वेरिएंट पर कटौती जरूर की गई है.