नई दिल्ली: टाटा ने नई सिएरा के ज्यादातर वेरिएंट की कीमतों की घोषणा कर दी है. हालांकि, दो टॉप वेरिएंटों की कीमतें अभी तक सामने नहीं आई हैं. सिएरा का मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Suzuki Victoris, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और MG Astor जैसे मॉडल्स से होगा.
टॉप वेरिएंट की कीमतों की जानकारी अभी नहीं दी गई है. टाटा सिएरा सात ट्रिम्स में बेची जाएगी, जिसमें Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ शामिल हैं. चलिए जानते हैं किस वेरिएंट की कीमत क्या होगी.
| इंजन | ट्रांसमिशन | Smart+ (कीमत) | Pure (कीमत) | Pure+ (कीमत) | Adventure (कीमत) | Adventure+ (कीमत) |
| 1.5-लीटर NA पेट्रोल | MT | 11.49 लाख | 12.99 लाख | 14.49 लाख | 15.29 लाख | 15.99 लाख |
| 1.5-लीटर NA पेट्रोल | DCA | - | 14.49 लाख | 15.99 लाख | 16.79 लाख | - |
| 1.5-टर्बो पेट्रोल | AT | - | - | - | - | 17.99 लाख |
| 1.5-टर्बो डीजल | MT | 12.99 लाख | 14.49 लाख | 15.99 लाख | 16.49 लाख | 17.19 लाख |
| 1.5-टर्बो डीजल | AT | - | 15.99 लाख | 17.49 लाख | - | 18.49 लाख |
इस कार में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें एक 160hp 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं, दूसरा वेरिएंट 106hp 1.5 लीटर पेट्रोल मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक के साथ आता है. इसके अलावा एक 118hp 1.5 लीटर डीजल मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. Smart+ ट्रिम में LED DRLs और टेल-लैंप के अलावा पुश-बटन स्टार्ट, रियर AC वेंट, 17-इंच के व्हील्स, चार डिस्क ब्रेक और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.
Pure और Pure+ वेरिएंट की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले, ऑटो हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं. Adventure और Adventure+ ट्रिम्स की बात करें तो इसमें 18 इंच के व्हील्स, 360-डिग्री कैमरा, टेरेन मोड्स, एक बड़ा डिजिटल डिस्प्ले और लेदरेट ट्रिम जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं.
टाटा सिएरा 6 कलर्स में उपलब्ध है, जिसमें प्रिस्टिन व्हाइट, प्योर ग्रे, कूर्ग क्लाउड, मुन्नार मिस्ट, बंगाल रूज और अंडमान एडवेंचर शामिल हैं. कलर के ऑप्शन वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हैं.