Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Skoda Kushaq: 8.25 लाख की स्कोडा काइलैक ने मचाई धूम, टाटा-हुंडई को भी छोड़ा पीछे

जनवरी से जून 2025 के बीच स्कोडा ने 36,194 यूनिट्स बेचीं, जो 2024 की तुलना में 134% ज्यादा है. इस बढ़ी हुई बिक्री ने स्कोडा को टॉप 7 कार ब्रांड्स में पहुंचा दिया है.

Pinterest
Reepu Kumari

Skoda Kushaq: भारतीय ऑटो मार्केट में कम कीमत और दमदार फीचर्स वाली गाड़ियों की जबरदस्त मांग रहती है. ऐसे में नवंबर 2024 में लॉन्च हुई स्कोडा काइलैक ने कुछ ही महीनों में बड़ी कंपनियों जैसे टाटा, हुंडई और मारुति की नींद उड़ा दी है. कम दाम और शानदार लुक्स के साथ यह SUV लोगों के दिलों में तेजी से जगह बना रही है.

जून 2025 में स्कोडा ने कुल 5,014 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल जून में हुई 2,566 यूनिट की तुलना में लगभग दोगुनी बिक्री है. कंपनी ने इस जबरदस्त ग्रोथ का सारा क्रेडिट स्कोडा काइलैक को दिया है, जिसने टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी मजबूत पकड़ बना ली है.

सस्ती और स्टाइलिश SUV

स्कोडा काइलैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹8.25 लाख है और यह ₹13.99 लाख तक जाती है. इस प्राइस रेंज में इतने फीचर्स के साथ काइलैक ने सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक नई चुनौती पेश की है. इसका स्पोर्टी डिजाइन और दमदार रोड प्रेजेंस यूथ को खासा पसंद आ रहा है.

पावरफुल इंजन और कई वेरिएंट्स

इस SUV में 1-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में मिलता है. स्कोडा काइलैक 4 वेरिएंट्स-क्लासिक, सिग्नेचर, सिग्नेचर प्लस और प्रेस्टीज-में आती है, जिससे हर बजट और जरूरत के हिसाब से विकल्प मिल जाता है.

सेफ्टी और फीचर्स में भी नंबर वन

सेफ्टी के मामले में भी यह कार टॉप क्लास है. इसमें 6 एयरबैग, ABS + EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं आराम के लिए टिल्ट-टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, हाइट एडजस्टेबल सीट, मैनुअल एसी, पावर्ड ORVM, और LED हेडलाइट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

स्कोडा की रैंकिंग में जबरदस्त छलांग

जनवरी से जून 2025 के बीच स्कोडा ने 36,194 यूनिट्स बेचीं, जो 2024 की तुलना में 134% ज्यादा है. इस बढ़ी हुई बिक्री ने स्कोडा को टॉप 7 कार ब्रांड्स में पहुंचा दिया है.