5 लाख रुपये में बेस्ट EV कार! सस्ती भी, स्टाइलिश भी
PMV EaS-E – भारत की सबसे सस्ती ईवी
4.79 लाख रुपये में आने वाली ये माइक्रो EV शहरी सफर के लिए परफेक्ट है. एक बार चार्ज में देती है 160 किमी की रेंज और तीन लोगों के बैठने की जगह भी है.
Strom R3 – अर्बन राइडर्स के लिए बेस्ट
तीन पहियों वाली ये स्मार्ट दिखने वाली कार, खासकर युवाओं और अकेले सफर करने वालों के लिए है. कीमत करीब 4.50 लाख, रेंज 80-100 किमी तक.
रेंज पर नजर डालें – दूरी ही सब कुछ है
कम बजट की EV में 80 से 160 किमी तक की रेंज मिलती है. इसलिए खरीदने से पहले अपनी डेली यूज़ रेंज जरूर सोचें.
बैटरी लाइफ और वारंटी – भरोसे की बात
EV की सबसे महंगी चीज होती है बैटरी. देखें कि कितने साल या किलोमीटर की वारंटी मिल रही है.
चार्जिंग टाइम – धैर्य रखना पड़ेगा
इन कारों को फुल चार्ज होने में 6 से 8 घंटे लग सकते हैं. कुछ में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है.
शहरों के लिए बनी हैं ये कारें
छोटी EV कारें पार्किंग, ट्रैफिक और छोटी दूरी के लिए बेस्ट होती हैं. गांव या लंबी दूरी के लिए फिलहाल ये ऑप्शन सही नहीं.
फीचर्स की बात – छोटा पैकेट बड़ा धमाका
स्मार्ट स्क्रीन, रिवर्स कैमरा, जीपीएस जैसे फीचर्स भी अब सस्ती EV में मिलते हैं. पैसे के हिसाब से टेक्नोलॉजी अच्छी मिलती है.
चार्जिंग स्टेशन – पहले चेक करें लोकेशन
आपके शहर या रास्तों में चार्जिंग पॉइंट्स हैं या नहीं, ये जानना बेहद जरूरी है. नहीं तो रास्ते में रुकने का खतरा रहेगा.
सर्विस और सपोर्ट – ब्रांड मैटर करता है
छोटी कंपनी की कार लेने से पहले देखें कि सर्विस सेंटर कितने नजदीक हैं. बड़ी कंपनियां बेहतर नेटवर्क देती हैं.