नई दिल्ली: सुपरकार बनाने वाली इटैलियन कंपनी Lamborghini ने एक नई कार लॉन्च कर दी है. Fenomeno Roadster कंपनी का सबसे पावरफुल ओपन-टॉप प्रोडक्शन मॉडल बताया जा रहा है. इसमें 1065 bhp का जबरदस्त V12 हाइब्रिड पावरट्रेन लगा है. इस कार की सबसे अहम बात यह है कि इसकी केवल 15 यूनिट ही बनाई जा रही हैं. ऐसे में यह उन मॉडल्स में शुमार हो जाएगी, जो दुनिया में कुछ ही लोगों के पास दिखाई देगी.
बता दें कि Roadster, Fenomeno Coupe का कन्वर्टिबल वर्जन है. इस कार को साल 2025 में लॉन्च किया गया था. यह कंपनी हाई-परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक सुपरकारों पर फोकस को और बेहतर कर रही है. इस कार का डिजाइन कैसा है, इंटीरियर और फीचर्स कैसे हैं, चलिए जानते हैं.
Lamborghini Fenomeno Roadster में Coupe वर्जन वाले कई एलिमेंट्स मौजूद हैं. बॉडी लाइन्स, बड़े एयर डक्ट्स, हेक्सागोनल डिजाइन एलिमेंट्स और पूरी बॉडी पर एयरोडायनामिक बेहतर किए गए हैं. इसके कई हिस्सों को फिर से डिजाइन किया गया है. इसमें एहम विंडशील्ड फ्रेम है, जो बिल्कुल नया है. इसमें एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर लगा है. इससे बेहतर कूलिंग मिलती है. Roadster में बूमरैंग के साइज का एलईडी टेल लैम्प, बीच में लगा हेक्सागोनल एग्जॉस्ट, एक एक्टिव रियर विंग और एक एयरो-ऑप्टिमाइज्ड डिफ्यूजर दिया गया है.
Lamborghini Fenomeno Roadster में Coupe जैसा ही केबिन लेआउट मौजूद है. इसके डैशबोर्ड में तीन स्क्रीन्स लगी हैं. इसमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मौजूद है. वहीं, बीच में एक वर्टिकल टचस्क्रीन और पैसेंजर साइड डिस्प्ले दिया गया है. केबिन की बात करें तो इसमें डैशबो4ड, सेंटर कंसोल और दरवाजों के पैनल पर कार्बन फाइबर एलिमेंट्स मौजूद हैं.
इसमें 6.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है. इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक 7kWh का बैटरी पैक भी एड किया गया है. यह हाइब्रिड सेटअप कुल मिलाकर 1,065 bhp की पावर और 725 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ ही ट्रांसमिशन के लिए 8 स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मौजूद है. कंपनी का दावा है कि यह कार केवल 2.4 सेकेंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 340 kmph से ज्यादा है.