menu-icon
India Daily

खो गई है कार या बाइक की RC? इस तरह चुटकियों में मिल जाएगी ऑनलाइन

Duplicate RC: अगर कभी आपकी गाड़ी की आरसी खो जाती है तो आप क्या करेंगे? परेशानी तो होंगी लेकिन उसे डुप्लीकेट निकलवाने का भी ट्राई करेंगे. आप चाहें तो आसानी से अपनी गाड़ी की डुप्लीकेट आरसी घर बैठे ऑनलाइन इश्यू करा सकते हैं. इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके हैं जो हम आपको यहां बता रहे हैं. 

India Daily Live
खो गई है कार या बाइक की RC? इस तरह चुटकियों में मिल जाएगी ऑनलाइन
Courtesy: Canva

Duplicate RC: जरा सोचिए, अगर आपके व्हीकल का सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन (RC) खो जाए तो काफी मुश्किल हो जाती है. RC एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जो यह बताता है कि आपकी गाड़ी RTO में रजिस्टर्ड है. चाहे RC खो जाए, चोरी हो जाए या खराब हो जाए, इसकी डुप्लीकेट कॉपी प्राप्त करना जरूरी है. अगर आपके साथ कभी ऐसा होता है तो ऑनलाइन यह काम आसानी से किया जा सकता है. इसका प्रोसेस काफी आसान है, चलिए जानते हैं. 

सबसे पहले ये जानते हैं कि किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए FIR रिपोर्ट की कॉपी, फॉर्म 26, खोई हुई RC की कॉपी (अगर उपलब्ध हो), वैलिड इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, आइडेंटिटी प्रूफ, करंट एड्रेस प्रूफ, PUC और इंजन और चेसिस नंबर पेंसिल मार्क के साथ चाहिए होता है. 

डुप्लीकेट RC के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें: 

ऑफलाइन प्रोसेस: 

  • अपने नजदीकी RTO पर जाएं. आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाने होंगे. 

  • इसके बाद फॉर्म 26 फिर करें. पूछी गई सभी डिटेल्स ध्यान से भरें. 

  • सभी सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें. 

  • RTO ऑफिस में फीस का पेमेंट करें.

  • सभी पेपरवर्क पूरा करने के बाद डॉक्यूमेंट्स सभी करें. 

  • आपको एक रेफरेंस मिलेगा जिसका इस्तेमाल कर आप एप्लीकेशन स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.