menu-icon
India Daily

Mahashivratri 2024 : जानिए क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि और क्या है इसका महत्व?

Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के अंत और चतुर्दशी की की शुरुआत में मनाया जाता है. शिवरात्रि के दिन माता पार्वती और शिव का विवाह हुआ था. माना जाता है कि इस दिन ही भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे. 

India Daily Live
Mahashivratri 2024 : जानिए क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि और क्या है इसका महत्व?
Courtesy: pexels

Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि का पर्व बेहद ही पावन होता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन बेहद फलदायी होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती विवाह के बंधन में बंधे थे. उसी दिन के बाद से इस पर्व को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने से हर मनोकामना पूरी होती है. 

साल 2024 में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. महाशिवरात्रि के व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन विशेष रूप से फलदाई होता है. मान्यता है कि इस दिन अगर व्रत रखा जाए तो व्यक्ति की हर मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाती है. 

यह है मान्यता 

महाशिवरात्रि को मनाने के पीछे कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवों के देव महादेव और माता पार्वती का विवाह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुआ था. इस कारण हर साल फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन भगवान शिव के भक्त प्रार्थना, ध्यान और व्रत करते हैं. मान्यता इस दिन भगवान शिव का पूजन हर मनोकामना को पूरा करता है.

एक और पौराणिक कथा के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव 'शिवलिंग' के रूप प्रकट हुए थे. इस कारण फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ज्योतिर्लिंग के प्राकट्यपर्व के रूप में मनाया जाता है. शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग भगवान शिव के निराकार स्वरूप का प्रतीक है. कुछ लोग यह भी मानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन ही द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रकट हुए थे. 

क्या है शिवरात्रि का महत्व?

शिवरात्रि को काफी महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं. इसके साथ ही माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन अविवाहित महिलाएं अगर इस व्रत को रखती हैं तो उनका जल्दी विवाह हो जाता है. इस दिन पूजा पाठ करने से विवाह में आ रही सारी अड़चनें दूर हो जाती हैं. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.