रंक से राजा बना देंगे बागेश्वर बाबा के ये 9 उपाय
बाबा बागेश्वर ने बताए हैं उपाय
धनवान बनने के लिए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ उपाय बताए हैं, जिनको अपनाकर आप धनवान बन सकते हैं.
रोज करें दहलीज का पूजन
घर में सुख-समृद्धि के लिए आपको प्रतिदिन घर के मुख्य दरवाजे की दहलीज का पूजन करना चाहिए.
गाय को खिलाएं रोटी
डेली गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
बनाएं पोटली
शुक्रवार के दिन 5 कौड़ी, थोडी सी केसर, चांदी या तांबे का एक सिक्का किसी लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. इस पोटली को अपने घर की तिजोरी में रख दें.
पीपल के पेड़ का करें पूजन
शुक्रवार के दिन आपको पीपल के पौधे का पूजन करना चाहिए. इसके लिए आप पीपल की जड़ के पास दीपक जला सकते हैं.
भगवान गणेश का करें पूजन
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें. इसके साथ ही उनको गुड़ और चने का भोग लगाकर इसको कन्याओं में बांट दें. इस प्रसाद को खुद भी ग्रहण करें. इससे भी धन की प्राप्ति होती है.
प्रमुख त्योहारों पर कराएं अनुष्ठान
होली, दीपावली, दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों पर घर में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान अवश्य कराएं.
माता लक्ष्मी और श्रीहरि विष्णु का करें पूजन
डेली माता लक्ष्मी और श्रीहरि विष्णु का पूजन करें. इसके साथ ही उन्हें 108 कमल अर्पित करें. अगर डेली नहीं कमल चढ़ा सकते हैं तो शुक्रवार के दिन या अमावस्या पर जरूर ऐसा करें. कमल अर्पित करते समय ‘ऊँ श्रीं’मंत्र का जाप करते रहें.
गन्ने के रस से करें अभिषेक
शुक्रवार के दिन श्रीसूक्तम का पाठ करते हुए लक्ष्मी नारायण का अभिषेक करें.
अन्न करें दान
शुक्रवार के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न दान अवश्य करें.