menu-icon
India Daily

Planetary Motion : शुक्र और मंगल के साथ विराजेंगे शनि, इन 3 राशियों के लोग हो जाएंगे धनी

Planetary Motion : शनि ग्रह अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं. जल्दी ही इस राशि में मंगल और शुक्र भी प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल और शुक्र के प्रवेश करने से इस राशि में शनि, शुक्र और मंगल की युति बन जाएगी. इस तीन ग्रहों की युति बनने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा. 

India Daily Live
Planetary Motion : शुक्र और मंगल के साथ विराजेंगे शनि, इन 3 राशियों के लोग हो जाएंगे धनी
Courtesy: freepik

Planetary Motion : शुक्र ग्रह को धन, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. जल्द ही शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इसके बाद आगामी 15 मार्च को यहां पर मंगल ग्रह भी आ जाएंगे. कुंभ राशि में शनि ग्रह पहले से ही मौजूद हैं. इस कारण कुंभ राशि में तीन ग्रहों की युति बन जाएगी. इस युति का असर सभी 12 राशियों पर होगा. कुछ के लिए यह युति काफी शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहने वाली है. आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए शनि, मंगल और शुक्र की यह युति काफी अच्छी रहने वाली है. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए कुंभ राशि में बनने वाली यह युति काफी शुभ फल प्रदान करने वाली है. इस दौरान आपको बिजनेस में निवेश फायदा देगा. इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. इस दौरान आप खुद को पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट पाएंगे. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी तीन ग्रहों की कुंभ राशि में बनने वाली युति काफी अच्छे परिणाम देगी. इस राशि वालों का भाग्य साथ देगा. किसी भी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहने वाला है. संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है. पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें खत्म हो जाएंगी. 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी यह युति काफी अच्छी रहेगी. इस दौरान जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी. यात्रा के भी योग बन रहे हैं. इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा. करियर में भी आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.