आज 4 मई 2026, बाबा भोलेनाथ का दिन है. आज मिथुन राशि में गुरु गोचर करने वाले हैं. जिसका असर मिथुन राशि पर देखने को मिलेगा. वहीं आज ग्रहों के चाल के मुताबिक मेष के साथ-साथ कुछ अन्य राशियों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है.
मेष राशि वालों के लिए आज संभल कर चलने का दिन है. परिस्थितियां आपके अनुकूल नही है, इसलिए स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें. व्यापार की दृष्टि से दिन अनुकूल नहीं है.
वृषभ राशि के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और घर का माहौल आनंदित रहेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं. लाल वस्तु का दान करना और भी शुभ होगा.
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास है. आज बाबा भोलेनाथ की कृपा आप पर है. अपने से बड़ों का आर्शिवाद आपको मिलेगा. लेकिन स्वास्थ्य का ख्याल रखें. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा.
कर्क राशि के जातकों को भावुकता पर नियंत्रण रखना चाहिए. महत्वपूर्ण फैसले आज टाल दें तो बेहतर होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, प्रेम-संतान पक्ष मध्यम रहने वाला है, जबकि व्यापार में अच्छी प्रगति संभव है. लाल वस्तु साथ रखें.
सिंह राशि वालों को आज गृह कलह हो सकता है. इसलिए गुस्से को काबू में रखें. प्रेम और संतान सुख अच्छा रहेगा. व्यापार में भी स्थिरता बनी रहेगी.
कन्या राशि वालों का आज अच्छा दिन है. स्वास्थ भी मिला-जुला रहने वाला है. परिवार के लिए समय निकालें. व्यापार के लिए आपका दिन शुभ है.
तुला राशि वालों के घर में आज लक्ष्मी का आगमन होगा. लेकिन फिर भी आपको संभल कर चलने की जरूरत है. पारिवारिक सुख बढ़ेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें.
वृश्चिक राशि वाले ओजस्वी और तेजस्वी बने रहेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम-संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. व्यापार और नौकरी दोनों अच्छा चलेगा.
धनु राशि वालों को आज मानसिक परेशानी रह सकती है. हालांकि व्यापार के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहने वाला है. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
मकर राशि वालों का दिन सामान्य या बेहतर भी रह सकता है. आप पुराने लोगों से मिल सकते हैं, जिससे आपको खुशी होगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे.
कुंभ राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत मिलने वाली है. व्यापार के क्षेत्र में प्रगति होगा. वाणी पर संयम रखने की जरूरत है.
आज आपका भाग्य आपके साथ है. आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. हालांकि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. नहीं तो बाद में परेशानी बढ़ेगी.