28 जून 2026 को ग्रहों की बदलती चाल सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है. किसी के लिए यह दिन आर्थिक लाभ लेकर आएगा तो किसी को स्वास्थ्य और निवेश से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी. प्रेम, करियर और व्यापार के क्षेत्र में भी कई राशियों के लिए नए संकेत मिल रहे हैं. आज मंगल वृषभ, सूर्य मिथुन, बुध, शुक्र और गुरु कर्क राशि में हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. ऐसे ग्रह संयोग निर्णय क्षमता, आर्थिक मामलों और व्यक्तिगत संबंधों पर प्रभाव डाल सकते हैं. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल.
आज स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें. रक्त या नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे और करियर में भी उनका सकारात्मक प्रभाव दिखेगा. व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन फिलहाल निवेश टालना बेहतर रहेगा. मसूर की दाल का दान शुभ रहेगा.
जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में खुशियां बनी रहेंगी. नौकरी और व्यापार दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आज निवेश के लिए समय अनुकूल माना गया है. आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं. बजरंगबली को प्रणाम करें और लाल मिठाई का दान करें.
आज कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी. नए रिश्ते को लेकर जल्दबाजी न करें और सभी विकल्पों को समझने के बाद ही फैसला लें. निवेश के लिए समय अच्छा माना गया है. चने की दाल का दान शुभ रहेगा.
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, जबकि शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा. व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन आज निवेश टालना ही बेहतर रहेगा. बजरंगबली को लाल पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा.
घरेलू मामलों में कुछ तनाव रह सकता है और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. प्रेम और संतान पक्ष में दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन संबंधों में विश्वास बना रहेगा. निवेश के लिए दिन अनुकूल है और आर्थिक नुकसान के संकेत नहीं हैं. मसूर की दाल का दान लाभदायक रहेगा.
आज आपके प्रयास सफल होंगे और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा प्रेम और परिवार का सहयोग मिलेगा. निवेश के लिए समय अनुकूल है. मां काली को प्रणाम करें और दही या सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा.
स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन धन हानि के संकेत मिलने से निवेश से बचने की सलाह है. नए प्रेम संबंध शुरू करने के लिए भी यह समय उपयुक्त नहीं माना गया है. मसूर की दाल का दान लाभदायक रहेगा.
आज आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत हैं और निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा. नीले रंग की वस्तु का दान शुभ माना गया है.
आज मानसिक चिंता और धन हानि की आशंका बनी रह सकती है. सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन निवेश से बचना चाहिए. बजरंगबली को प्रणाम करें और मूंग की दाल का दान करना लाभदायक रहेगा.
आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने माध्यमों से भी लाभ मिलने के संकेत हैं. यात्रा का योग बन सकता है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा. लाल वस्तु या लाल मिठाई का दान शुभ रहेगा.
कार्यस्थल और कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में धैर्य रखने की जरूरत है और नए रिश्ते की शुरुआत से बचें. व्यापार सामान्य रहेगा. भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा.
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रोजगार व व्यापार में प्रगति के अवसर बनेंगे. प्रेम और परिवार का सहयोग मिलेगा. निवेश के लिए समय अनुकूल है. दही या किसी सफेद खट्टी वस्तु का दान करना शुभ माना गया है.