Weekly Horoscope 01 to 07 January 2024 : साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार 01 जनवरी 2024 सोमवार के दिन है. इस कारण इस दिन से ही नए सप्ताह की भी शुरुआत हो रही है. इस कारण यह हफ्ता काफी मायने रखता है. 1 से 07 जनवरी का यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने साप्ताहिक राशिफल से अनुमान लगा सकते हैं. साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप सप्ताह में घटने वाली घटनाओं का एक पूर्वानुमान लगा सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि नए साल का यह पहला सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह व्यवसाय से संबंधित बनाई गईं योजनाओं को आप सफल होता हुआ देखेंगे. धन आगमन के योग बन रहे हैं. नौकरी कर रहे लोगों के लिए आय के अतिरिक्त भी स्रोत बनेंगे. पिछले कई दिनों से चली आ रहीं बीमारियों से आपको राहत मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं.
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि कराने वाला रहेगा. आमदनी के साधन बनेंगे, किसी महिला मित्र से आपको सहयोग मिलने की संभावना है. किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. गलत कामों से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा.
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह विशेष तौर पर अपने खानपान का बहुत ध्यान रखना होगा. पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. वाद-विवादों से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा. जिससे आप प्रेम करते हैं उसके साथ आपके साथ रिश्ते मजबूत होंगे.
सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़े कुछ मामले आपको चिंता में डाल सकते हैं. इस सप्ताह आपको चोट आदि से बचकर रहना होगा. व्यवसाय में लाभ होगा, नौकरी कर रहे लोगों को सीनियर और जूनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा. यदि आप किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा रुकना होगा और अच्छे समय का इंतजार करें, अन्यथा मामला उल्टा हो सकता है.
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छे दिन लेकर आया है. बदलते मौसम के प्रकोप से आपको बचना होगा. अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह का अधिकांश समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा. यदि आप सिंगल हैं तो किसी ने व्यक्ति का आपके जीवन में प्रवेश हो सकता है.
यह सप्ताह घर-परिवार के किसी सदस्य के कारण आपको चिंता में डाल सकता है. माता-पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा. कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपने काम पर फोकस करना होगा. यदि आप किसी को उधार पैसा देना चाहते हैं तो रुक जाएं क्योंकि यह समय आपके लिए उचित नहीं है. सोचसमझ कर ही किसी को पैसे दें. अन्यथा पैसे फंस सकते हैं. जीवनसाथी को समय देकर उनकी बात को सुनना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. दिमाग को संयमित रखकर आपको धैर्य से काम लेना होगा. वाद-विवादों से दूर रहें. बेवजह अपनी सलाह किसी को देने से बचें. कार्यक्षेत्र में किसी का हंसी-मजाक उड़ाने से बचें और और किसी गलत बात का सपोर्ट आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. जीवनसाथी के साथ तालमेल रखकर चलना आपके लिए शांतिदायक रहने वाला होगा.
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है व्यवसाय कर रहे लोगों को यह सप्ताह अच्छा लाभ देगा. व्यवसाय के उद्देश्य से की गईं कई यात्राएं आपके लिए लाभप्रद होगी. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिल सकता है. नौकरी पेशा में अधिकारी वर्ग आपकी सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे. इस सप्ताह आपको खानपान का विशेष ध्यान रखते हुए मौसमी बीमारियों से सचेत रहना होगा.
धनु राशि वाले जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी के नए रास्ते मिलेंगे. घर-परिवार में भी आपको स्त्री वर्ग से विशेष सहयोग और सपोर्ट मिलेगा. आप जो क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे, वह भी पूरी होगी. इस दौरान भूलकर भी किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा करते समय आपको परेशानी महसूस हो. सप्ताह के अंत में किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है.
यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए नौकरी, पैसा और व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा रहेगा. इसके साथ ही यह सप्ताह संतान पक्ष के लिए भी अच्छा रहने वाला है. सप्ताह के मध्य में आपका अधिकांश समय समाज सेवा तथा धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में बीतेगा. इस दौरान परिवार के संग किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. प्रेम संबंध में मिठास बनी रहेगी.
इस सप्ताह आपको मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए आलस्य को त्यागना होगा और शाम के समय को ध्यान में रखते हुए हर कार्य को सफलता से करना होगा. प्रेम प्रसंग आपके लिए अनुकूल रहेगा, दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा. इस सप्ताह आपको शॉर्टकट में चलने से बचना होगा. चोट-चपेट से बचे रहें. कुल मिलाकर आपके लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा.
समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आपका नाम होगा. यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपका जनाधार बढ़ेगा. आपको सत्ता, सरकार या संगठन में बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. प्रेम-प्रसंगों में अनुकूलता बनी रहेगी. आपका लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा तथा आपके द्वारा लिए गए फैसलों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.