साल 2024 के पहले दिन राशि के अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े
मेष राशि
मेष राशि वालों को 1 जनवरी को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें.
वृषभ राशि
नए साल के पहले दिन सफेद, गुलाबी और क्रीम रंग के कपड़े पहनें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज के दिन हरा रंग पहनना चाहिए.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नए साल के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज के दिन पीले, सुनहरे या फिर सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज के दिन हल्के नीले, हल्के गुलाबी और हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
तुला राशि
इस राशि वालों को 1 जनवरी के दिन नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन महरून या लाल रंग के कपड़े धारण करने चाहिए.
धनु राशि
नए साल पर धनु राशि वालों को पीले, नारंगी या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
मकर राशि
मकर राशि वाले नए साल के पहले दिन नीले रंग के कपड़े पहनें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को बैंगनी और नीले रंग के मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
मीन राशि
मीन राशि वालों को पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए.