menu-icon
India Daily

Numerology Predictions for 31 January 2024 : अपनी बर्थ डेट से जानें आपके लिए कैसा रहेगा जनवरी 2024 का आखिरी दिन

Numerology Predictions for 31 January 2024 : आपके जन्म की तारीख आपके बारे में बहुत कुछ बता सकती है. इस जन्म की तारीख से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. आइए आचार्य डॉ. विक्रमादित्य से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
Numerology Predictions for 31 January 2024 : अपनी बर्थ डेट से जानें आपके लिए कैसा रहेगा जनवरी 2024 का आखिरी दिन
Courtesy: freepik

हाइलाइट्स

  • अपनी मेहनत पर भरोसा रखें मूलांक 8 के लोग
  • दूसरों के मामलों में दखल न दें मूलांक 6 के जातक

Numerology Predictions for 31 January 2024 :  आपके जन्म की तारीख काफी स्पेशल होती है. इससे आप आने वाले भविष्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं. आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने जन्म की तारीख से अनुमान लगा सकते हैं. आपके जन्मदिन की तारीख आपके बारे में बहुत कुछ बताती है. आपकी जन्म की तारीख से आप अपना मूलांक निकाल सकते हैं. आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप अंकज्योतिष के माध्यम से जान सकते हैं. आइए आचार्य डॉ. विक्रमादित्य से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. 

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19,  28 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

आध्यात्मिक कार्यों में समय बीतेगा. आपकी सोच इनोवेटिव होगी. दूसरों की मदद करने से आत्मिक सुख मिल सकता है. निजी काम भी शांति से निपटेंगे. किसी निकट संबंधी से अकारण विवाद में न करें. बच्चों को कोई परेशानी होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें.

उपाय  -  किसी पर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है.

मूलांक 2  (महीने की 2, 11, 20,29 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)

किसी बड़े का मार्गदर्शन और सलाह आज आपके लिए वरदान साबित होगी. कार्य समय पर पूरा हो सकता है. किसी दोस्त से फोन पर बात करके समस्या का समाधान निकल सकता है. ज्यादा गुस्सा और घमंड न करें. किराए से जुड़े मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है.

उपाय -  गुरु के सानिध्य में जाएं और ध्यान करें

मूलांक 3  (महीने की  3, 12, 21 या 30 को जन्म लेने वाले लोग)

तनाव से बचने के लिए कुछ समय कलात्मक गतिविधियों में लगाएं. इससे आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे. घर के किसी जरूरी काम को पूरा करने में आपका योगदान रहेगा. घर में बाहरी लोगों का दखल न होने दें.

उपाय-  किसी के निगेटिव कमेंट्स पर गुस्सा करने की बजाए शांति से समस्या का समाधान निकालें.

मूलांक 4  (महीने की  4, 13, 22, 31 को जन्म लेने वाले लोग)

संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान ढूंढने में आज आपको और आसानी हो सकती है. पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. लगन और हिम्मत से किए गए कामों का सही परिणाम मिल सकता है. महत्वपूर्ण बातों को नियंत्रण में रखें.

उपाय -  आज शारीरिक मेहनत वाला काम करें.

मूलांक 5  (महीने की  5, 14, 23 को जन्म लेने वाले लोग) 

यह आत्मचिंतन और आत्मनिरीक्षण का समय है. आप अपने कौशल और बुद्धि के बल पर किसी भी कार्य का उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे. ग्रहों की स्थिति आपको सफलता देगी. किसी बात को लेकर जिद न करें. कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है.

उपाय -  मन को अच्छा लगने वाला साहित्य पढ़ें.

मूलांक 6  (महीने की  6, 15, 24 को जन्म लेने वाले लोग)

परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व बना रहेगा. दिन की शुरुआत में कुछ तनाव रहेगा. निवेश संबंधी कार्यों में जल्दबाजी न करें.

उपाय - दूसरों के मामलों में दखल न दें.

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25  को जन्म लेने वाले लोग)

कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी. अचानक कोई कार्य पूरा हो सकता है. आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी. आपको राहत मिल सकती है. ज्यादा चिंता न करें. प्रेम संबंध और प्रगाढ़ हो सकते हैं. सेहत बेहतर हो सकती है.

उपाय - बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद न करें.

मूलांक 8 (महीने की  8, 17, 26  को जन्म लेने वाले लोग)

रख-रखाव के कार्यों में समय व्यतीत होगा. वित्त पर भी ध्यान दें. ये आपको सही परिणाम दे सकता है. लापरवाही और जल्दबाजी में किए गए कार्यों के प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं. इस कारण अपने कार्यों को सोच समझकर पूरा करने का प्रयास करें.

उपाय-  दूसरों पर निर्भर रहने के बजाए अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर भरोसा करें.

मूलांक 9  (महीने की  9, 18, 27 को जन्म लेने वाले लोग)

आज आपको फोन या ईमेल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी. आर्थिक योजनाओं को पूरा करने के लिए समय ठीक है. यदि किसी से अनबन चल रही है तो उसे सुलझाने का भी यही सही समय है.

उपाय - इस समय भावुकता की जगह सूझबूझ से काम लेना चाहिए.

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.