नई दिल्ली. भविष्य मालिका के अनुसार तीसरे विश्व युद्ध का समय निकट आ गया है. इस दौरान दुनिया के अनेकों भागों में प्राकृतिक आपदाएं तबाही मचाएंगी. कई देशों में भूकंप आएंगे तो कई जगहों पर बाढ़ का सामना करना होगा. इस दौरान कई जगहों पर बारिश और भयंकर सूखा भी होगा. लोग पानी तक को तरस जाएंगे. मौसम का चक्र पूरी तरह से बदल जाएगा और धरती पर गर्मी बढ़ जाएगी.
साल 2022 से 2027 तक प्राकृतिक आपदाएं भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में आएंगी. धरती का तापमान बढ़ जाएगा और अधिक गर्मी से कई लोगों का जान चली जाएगी. साल 2023 दुनिया में आज तक का सबसे गर्म साल होगा. इसके साथ ही धरती पर ग्लेशियर टूटेंगे और ध्रुवों पर जमी बर्फ भी तेजी से पिघलेगी. दुनियाभर में पानी भी कम हो जाएगा. जब धीमे-धीमे दुनिया में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ जाएंगी तो तब तीसरे विश्वयुद्ध आरंभ होगा.
इस समय पर होगा तृतीय विश्वयुद्ध
भविष्य मालिका के अनुसार जब दुनिया में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ जाएंगी. इसके साथ ही शनि, कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तब तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी. इस तीसरे विश्व युद्ध की नींव 2022 में ही रखी जाएगी और 2025 में यह भीषण युद्ध में तब्दील हो जाएगी. यह टकराव महाशक्तिशाली देशों के बीच होगा. यह विश्वयुद्ध 6 साल 6 महीने तक चलेगा. इससे दुनिया दो भागों में बंट जाएगी. भारत इस तीसरे विश्वयुद्ध के आखिरी में 13 महीने पहले युद्ध में शामिल होगा और भीषण युद्ध करेगा.
ये होंगे युद्ध के कारण
भविष्य मालिका के अनुसार वर्चस्व, धार्मिक कट्टरता, भुखमरी और खाद्य पदार्थों के अभाव के चलते यह युद्ध होगा. इस युद्ध में परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल होगा. इस वजह से धरती पर ज्यादातर लोगों की मौत हो जाएगी और कुछ ही लोग बच पाएंगे.
कई सारी सच हुई हैं भविष्यवाणियां
भविष्य मालिका की कई सारी भविष्यवाणियां सत्य हो चुकी हैं. जानकारों की मानें तो पाकिस्तान और इस्लामिक देशों के बनने की भी भविष्यवाणी भविष्य मलिका में की गई थी, जो सत्य हुई.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.