Chanakya Niti: अर्थशास्त्र, राजनीति, कूटनीति के ज्ञाता और महान दार्शनिक आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे गुणों वाली स्त्रियों का जिक्र किया है, जिनसे विवाह करने पर आपका जीवन बर्बाद हो सकता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के माध्यम से जीवन के उन गूढ़ रहस्यों से पर्दा उठाया है, जो हर किसी को जानना काफी आवश्यक है. अगर कोई स्त्री खूबसूरत नहीं है और उसके गुण अच्छे हैं तो उससे विवाह करने में देरी नहीं की जानी चाहिए. ऐसी स्त्री कुल के गौरव को बढ़ाती है और हमेशा अपनी परिवार का मान-सम्मान बनाकर रखती है.
आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी स्त्रियों के बारे में बताया है, जिनसे शादी नहीं करने में ही भलाई होती है. आजकल लोग धन और स्त्री की सुंदरता पर मोहित हो जाते हैं और विवाह कर लेते हैं. इसके बाद आगे चलकर उन्हें पछताना पड़ता है. इससे बचने के लिए चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि किन गुणों वाली स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए.
अगर कोई स्त्री संस्कारहीन है पर वह बेहद खूबसूरत है तो ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए. ऐसी स्त्री आगे चलकर आपके दुख का कारण बनेगी. ऐसी स्त्री घर में कलेश का भी कारण बनेगी और आपके मान व सम्मान को भी ठेस पहुंचाएगी.
जो स्त्री धर्म-कर्म में विश्वास नहीं करती है, वह एक अच्छी जीवनसाथी नहीं बन सकती है. ऐसी लड़कियां अक्सर घर तोड़ने का काम करती हैं. इनको इस बात से मतलब नहीं होता है कि वे जैसा कर्म करेंगी, वैसा ही भुगतेंगी. ये लड़कियां अपने परिवारवालों की अपेक्षा उनसे ज्यादा खुश रहती हैं, जो इनकी झूठी तारीफ करते हैं.
क्रोध करने वाली स्त्री आपका जीवन नर्क बना देगी. ज्यादा गुस्सैल स्त्री क्रोध में कुछ भी नहीं सोचती और समझती नहीं है. इससे रिश्ते बिखरने लगते हैं. इस स्वभाव की वजह से रिश्तों में दरार आना स्वाभाविक हो जाता है.
अगर कोई स्त्री प्रेशर में आकर विवाह करती है तो वह अपने पति और उसके परिवार के लिए अच्छी साबित नहीं होती है. ऐसी स्त्री का मन कहीं और ही लगा रहता है. काफी संभावना है कि मौका पड़ने पर वह अपने पति को छोड़ दे. ऐसी स्त्रियों पर भरोसा करना काफी मुश्किल होता है. ये रिश्तों को बिना सोचे-समझे तोड़ देती हैं.
चाणक्य के अनुसार ऐसी महिला से कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए, जो बात-बात पर झूठ बोलती हो. ऐसी स्त्री से शादी करने से वह अपने झूठ का इस्तेमाल पति के खिलाफ भी करती है.
कई पुरुषों से संबंध रखने वाली स्त्री से विवाह करने से बचना चाहिए. ऐसी लड़की शादी के बाद भी अन्य पुरुषों से संबंध रखती है. इसके चलते उसके निजी जीवन के रिश्तों में दरार आ जाती है.
अगर कोई स्त्री खूब खूबसूरत है पर वह बुद्धिहीन है तो ऐसी स्त्री से विवाह शुभ नहीं माना गया है. ऐसी स्त्री से विवाह करने से रिश्ता ठीक ढंग से नहीं चल पाता है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.