menu-icon
India Daily

गंभीर बीमारियों से मुक्ति दिलाएंगे रविवार के ये उपाय, आज ही अपनाएं

Sunday Remedies: शरीर में किसी भी प्रकार की बीमारी कुंडली में बनने वाले योग या फिर ग्रहों की खराब दशा के चलते होती है. ऐसे में अगर आप ग्रहों के राजा को प्रसन्न करने में सफल हो जाएं तो सभी ग्रहों के दुष्परिणाम भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आप गंभीर से गंभीर बीमारी से भी मुक्ति पा सकेंगे. 

India Daily Live
गंभीर बीमारियों से मुक्ति दिलाएंगे रविवार के ये उपाय, आज ही अपनाएं
Courtesy: social media

Sunday Remedies: रविवार को दिन भगवान सूर्यदेव का होता है. सूर्य और चंद्रमा दो ऐसे देव हैं, जिनको हम साक्षात देख सकते हैं. इसके साथ ही सूर्य को ज्योतिष में सभी ग्रहों का राजा माना जाता है. शारीरिक या फिर मानसिक कोई भी बीमारी क्यों न हो, उनका कारण आपकी कुंडली में कोई दोष, वास्तु दोष या फिर ग्रह दोष होता है. अगर हम ग्रहों के राजा को प्रसन्न करने में सफल हो जाएंगे तो अन्य ग्रहों के दुष्प्रभाव को भी सूर्य शुभ प्रभाव में बदलने की सामर्थ्य रखते हैं. 

शुभ सूर्य व्यक्ति को तेजवान, शौर्यवान, निरोगी बनाता है. समाज में मान और सम्मान दिलाता है. इसके साथ ही धनवान बनाता है.  इस कारण अगर आप किसी भी प्रकार के रोग से पीड़ित हैं तो आपको सूर्यदेव का पूजन अवश्य करना चाहिए. मानसिक या फिर शारीरिक हर प्रकार के रोग को आप रविवार के दिन कुछ उपायों को करके दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि रविवार के वे कौन से उपाय हैं, जिनके माध्यम से आप बीमारियों से मु्क्ति पा सकते हैं. 

सभी रोगों की मुक्ति और निरोगी होने के लिए रविवार को करें ये उपाय

  1. रविवार के दिन लाल या फिर पीले रंग के कपड़े ही पहनें. इस दिन गुड़ का सेवन अवश्य करें. 
  2. रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाएं. 
  3. रविवार के दिन अगर आप व्रत करते हैं तो सूर्य के अस्त होने से पहले नमक का सेवन न करें. 
  4. सूर्य देव के निमित्त व्रत रखा है तो मीठा या फल ही खाएं. 
  5. रविवार के दिन सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. 
  6. रविवार के दिन 251 बार इन मंत्रों का जाप करें. 

ऊँ नम: सूर्याय शान्ताय सर्वरोग निवारिणे।
आयु ररोग्य मैस्वैर्यं देहि देव: जगत्पते।।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.