menu-icon
India Daily

उच्च स्थान पर सूर्य के होने से कई राशियों पर दिखेगा असर, यहां देखें अपना राशिफल

आज सोमवार यानी 27 अप्रैल 2026 को सूर्य उच्च स्थान पर है. सूर्य के इस स्थिति से आत्मविश्वास बढ़ेगा. जिसके कारण आपकी मानसिक बेचैनी बढ़ेगी.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
उच्च स्थान पर सूर्य के होने से कई राशियों पर दिखेगा असर, यहां देखें अपना राशिफल
Courtesy: India Daily

आज ग्रहों की चाल से स्थिति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव देखने को मिल रहे हैं. सूर्य के उच्च स्थान पर होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन बुध के नीच होने और चंद्र-केतु योग से मानसिक चंचलता और बेचैनी बढ़ने की आशंका है.

ग्रहों की ऐसे चाल से कई राशियों में स्वास्थ्य, परिवार और करियर से जुड़ी सावधानियां बरतनी होंगी. आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का राशिफल

मेष राशि

मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें. बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान दें. प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी तकरार हो सकती है. किसी को आघात न पहुंचाएं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, व्यापार ठीक-ठाक चलेगा. लाल वस्तु साथ रखना शुभ होगा.

वृषभ राशि 

घरेलू सुख में बाधा नजर आ रहा है. भूमि, भवन या वाहन संबंधी खरीदारी में विवाद की संभावना है. घर में नेगेटिव ऊर्जा से घबराहट बढ़ सकती है. स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. व्यापार अच्छा चलेगा. 

मिथुन राशि

पराक्रम अच्छा है, लेकिन नकारात्मक तरीके से इसका उपयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है. व्यापार में विस्तार फिलहाल टालें. नाक, कान या गले की परेशानी हो सकती है. प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी रहेगी.

कर्क राशि

नेत्र और मुख संबंधी रोगों से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. प्रेम संबंधों में दूरी और नीरसता का अनुभव होगा. संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. व्यापार मध्यम रहेगा. लाल वस्तु पास रखना लाभकारी होगा.

सिंह राशि

घबराहट और बेचैनी बढ़ सकती है. अवसाद जैसा अनुभव हो सकता है. चंचलता पर काबू रखें, अन्यथा सामाजिक या व्यक्तिगत नुकसान हो सकता है. प्रेम-संतान ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार सामान्य.

कन्या राशि

सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. मानसिक परेशानी और चिंताएं बढ़ेंगी. उच्चाधिकारियों और पिता से संबंधों में सावधानी बरतें. प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा. 

तुला राशि

आय में वृद्धि और यात्रा के योग हैं. सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी की उन्नति संभव है. प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, लेकिन नौकरी-व्यापार अच्छा चलेगा. तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा.

वृश्चिक राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और संतान मध्यम स्थिति में रहेंगे. समय थोड़ा अशांत रहेगा. सूर्य को जल देना उत्तम उपाय होगा.

धनु राशि

भाग्य पर अंधा भरोसा न करें. मान-सम्मान को ठेस लग सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान मध्यम. व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा. सूर्य को जल अर्पण शुभ होगा.

मकर राशि

चोट-चपेट या परेशानी का खतरा है. परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं, सतर्क रहें. प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा रहेगा. काली जी को प्रणाम करना लाभदायक होगा.

कुंभ राशि

स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. व्यापार ठीक चलेगा. नौकरी में जोखिम न लें. तांबे की वस्तु दान करें.

मीन राशि

स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है. प्रेम-संतान मध्यम रहेगा. व्यापार धीरे-धीरे प्रगति करेगा. शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे.