menu-icon
India Daily

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, KKR ने LSG को रोमांचक मैच में हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, KKR ने LSG को रोमांचक मैच में हराया
Courtesy: X

LSG VS KKR: IPL 2026 का 38वां मैच रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. यह मैच सुपर ओवर तक गया, जिसमें केकेआर विजयी रहा और पॉइंट्स टेबल पर 8वें स्थान पर पहुंच गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने कुल 155 रन बनाए थे. लखनऊ को आखिरी गेंद पर 7 रनों की ज़रूरत थी. शमी ने छक्का जड़कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया. हालांकि, लखनऊ सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना सका, जिस लक्ष्य को केकेआर ने पहली ही गेंद पर हासिल कर लिया.

रिंकू सिंह ने 83 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. इस मैच में भी टिम सीफर्ट एक बार फिर फ्लॉप रहे और अपना खाता भी नहीं खोल पाए. रहाणे ने बल्ले से सिर्फ 10 रनों का योगदान दिया. कैमरन ग्रीन ने 34 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा अंगकृष, पॉवेल और अनुकूल रॉय बुरी तरह नाकाम रहे. हालांकि, रिंकू सिंह ने इस मैच में भी कमाल कर दिखाया और 51 गेंदों पर 83 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर में लखनऊ के बल्लेबाज़ पहले बैटिंग करने उतरे. यह जिम्मेदारी मार्करम और निकोलस पूरन पर थी. सुनील नरेन गेंदबाज़ी करने आए. नरेन ने पहली ही गेंद पर पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत बैटिंग करने आए. पंत ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया. तीसरी गेंद पर नरेन ने मार्करम को कैच आउट करवा दिया। नतीजतन, लखनऊ सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना पाया.

केकेआर की ओर से रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल बैटिंग करने आए। प्रिंस यादव गेंदबाज़ी करने आए. रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. यह केकेआर की लगातार दूसरी जीत है, जिसके चलते वे पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, लखनऊ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे खिसक गया है.

Topics