menu-icon
India Daily

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: मेष से मीन तक आज बदलेंगे इन राशियों के हालात, जानें क्या कहते हैं सितारों की चाल

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: आज ग्रहों की स्थिति से कुछ राशियों को लाभ और तरक्की मिलेगी, जैसे वृषभ, वृश्चिक और मकर. वहीं मेष और तुला राशि वालों को सतर्क रहना होगा. सिंह और कन्या के लिए आज का दिन शुभ है जबकि धनु राशि वालों को खर्च और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: मेष से मीन तक आज बदलेंगे इन राशियों के हालात, जानें क्या कहते हैं सितारों की चाल
Courtesy: IDL

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अलग-अलग राशियों पर अलग असर डाल रही है. गुरु मिथुन राशि में हैं, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. आज कुछ राशियों के लिए यह दिन शुभ रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है.

मेष राशि (Aries)

आज रिस्क न लें और वाहन धीरे चलाएं. परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं. प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. व्यापार सामान्य है. सलाह है कि हरी वस्तु का दान करें.

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आनंददायक रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है. स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान की स्थिति शानदार है. व्यापार भी अच्छा रहेगा. लाल वस्तु का दान करें.

मिथुन राशि (Gemini)

शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा. प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है. व्यापार अच्छा रहेगा. हरी वस्तु पास रखें.

कर्क राशि (Cancer)

विद्यार्थियों, लेखकों और फिल्मकारों के लिए आज का दिन शुभ है. स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम रहेंगे. व्यापार बहुत अच्छा चलेगा. लाल वस्तु पास रखें.

सिंह राशि (Leo)

भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत रहेगी. व्यापार भी अच्छा रहेगा. पीली वस्तु पास रखें.

कन्या राशि (Virgo)

पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की होगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम और संतान अच्छा रहेगा. व्यापार भी लाभ देगा. लाल वस्तु का दान करें.

तुला राशि (Libra)

धन हानि के संकेत हैं. निवेश फिलहाल न करें. स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा. प्रेम और संतान अच्छा है. व्यापार संतोषजनक रहेगा. काली जी को प्रणाम करते रहें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य आपका साथ देगा. रोजी-रोजगार में तरक्की होगी. सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब अच्छा रहेगा. पीली वस्तु पास रखें.

धनु राशि (Sagittarius)

खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है. सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है. प्रेम और संतान अच्छा रहेगा. व्यापार भी ठीक रहेगा. लाल वस्तु पास रखें.

मकर राशि (Capricorn)

आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ धन वापस मिलेगा. यात्रा के योग हैं. शुभ समाचार मिलेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब अनुकूल रहेंगे. काली जी को प्रणाम करें.

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यावसायिक सफलता मिलेगी. कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे. व्यापार अच्छा चलेगा. हरी वस्तु पास रखें.

मीन राशि (Pisces)

भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा और धर्म-कर्म में भागीदारी होगी. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा. लाल वस्तु पास रखें.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.