इस साल कब है करवा चौथ का व्रत और पूजा का सही समय, जानें


Km Jaya
27 Sep 2025

करवा चौथ 2025 की तिथि

    इस साल करवा चौथ का व्रत शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा.

चतुर्थी तिथि का समय

    चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे तक रहेगी.

पूजा का शुभ मुहूर्त

    करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:16 बजे से 06:29 बजे तक रहेगा.

चंद्रोदय का समय

    करवा चौथ के दिन चंद्रमा का उदय रात 08:47 बजे होगा.

व्रत का महत्व

    यह व्रत पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है.

किनकी पूजा होती है?

    इस दिन भगवान गणेश, माता करवा, भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और चंद्र देव की पूजा की जाती है.

सरगी की परंपरा

    सुबह सूर्योदय से पहले मायके से आई सरगी का सेवन कर महिलाएं व्रत का संकल्प लेती हैं.

श्रृंगार और पूजा विधि

    महिलाएं स्नान के बाद नए वस्त्र पहनकर 16 श्रृंगार करती हैं और पूजा थाली सजाती हैं.

व्रत कथा का महत्व

    शाम को पूजा के दौरान करवा चौथ की कथा सुनी या पढ़ी जाती है.

व्रत का समापन

    रात को चांद निकलने पर छलनी से चंद्रमा और पति को देखकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण किया जाता है.

More Stories