क्यों रखा जाता है करवा चौथ का व्रत? यहां पढ़ें धार्मिक महत्व


Antima Pal
27 Sep 2025

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मनाते है करवा चौथ

    करवा चौथ पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मनाया जाता है.

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है सेलिब्रेट

    यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है.

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 09 अक्टूबर को

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर होगी.

समापन 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर

    वहीं इसका समापन 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा.

10 अक्टूबर को मनाया जाएगा व्रत

    ऐसे में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को किया जाएगा.

चंद्रोदय शाम को होगा इतने बजे

    इस दिन चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 42 मिनट पर होगा.

जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

    पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 05 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 29 मिनट तक है.

यहां पढ़ें धार्मिक महत्व

    धार्मिक मान्यता के अनुसार करवा चौथ का व्रत विधिपूर्वक करने से पति को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन

    इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

More Stories