मेष से मीन तक आज कैसी रहेगी जातकों की किस्मत? यहां जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की स्थिति में कई महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई दे रहे हैं. मंगल और गुरु कर्क राशि में हैं. केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में तथा शुक्र तुला राशि में स्थित हैं.

India Daily
Shilpa Srivastava

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की स्थिति में कई महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई दे रहे हैं. मंगल और गुरु कर्क राशि में हैं. केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में तथा शुक्र तुला राशि में स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में है. वहीं शनि और चंद्रमा का संयोग मीन राशि में बना हुआ है.  चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हैं. यह गुरु का नक्षत्र माना जाता है. गुरु के घर में शनि के साथ चंद्रमा का संयोग होने से दिन का प्रभाव मिला-जुला रह सकता है. मानसिक तनाव, आलस्य, नकारात्मक विचार और किसी काम में मन न लगने जैसी स्थिति महसूस हो सकती है. हालांकि यह समय पूरी तरह खराब नहीं है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है. चलिए जानते हैं सभी राशियों का दिन आज कैसा रहने वाला है.

मेष: आज खर्च अधिक हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा. सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार में भी सामान्य परिणाम मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. नीली वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है.

वृषभ: आय के मामले में दिन अच्छा रह सकता है. हालांकि कोई गलत या भ्रमित करने वाली खबर आपका मूड खराब कर सकती है. प्रेम और संतान से जुड़े मामले सामान्य रहेंगे. व्यापार में मेहनत करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा.


मिथुन: व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. नीली वस्तु अपने पास रखना शुभ माना जाता है.

कर्क: आज यात्रा को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा. मान-सम्मान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.

सिंह: वाहन चलाते समय सावधानी रखें और गति धीमी रखें. स्वास्थ्य के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें. अचानक कुछ परिस्थितियां परेशान कर सकती हैं. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार ठीक रहेगा. शनिदेव को प्रणाम करना शुभ माना जाता है.

कन्या: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है. स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. समय थोड़ा परेशान करने वाला है, लेकिन आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे.

तुला: आज विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा. हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां रह सकती हैं. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार ठीक चलता रहेगा. नीली वस्तु अपने पास रखना शुभ माना जाता है.

वृश्चिक: प्रेम संबंधों में बहस या गलतफहमी हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर को लेकर असमंजस हो सकता है. मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. व्यापार सामान्य रहेगा. लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ माना जाता है.

धनु: भूमि, मकान या वाहन खरीदने से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी आ सकती है. घर के मामलों को शांति से सुलझाएं. घर में नकारात्मक माहौल महसूस हो सकता है. अपने और मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी. बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा.

मकर: व्यवसाय और कामकाज में थोड़ा तनाव रह सकता है. खुद और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा. नीली वस्तु पास रखना शुभ माना जाता है.

कुंभ: आज धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोचें. जुआ, सट्टा और लॉटरी जैसी चीजों से दूरी रखें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि गलत शब्द विवाद पैदा कर सकते हैं. व्यापार सामान्य रहेगा. गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा.

मीन: आज नकारात्मक विचार और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. काम में मन कम लग सकता है. व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है. शनिदेव को प्रणाम करना शुभ माना जाता है.