menu-icon
India Daily

Aaj Ka Rashifal: कुंभ वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन राशियों के लिए भी बन रहे हैं शुभ योग

रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. कुंभ राशि के जातकों को अच्छी खबर मिलने और सम्मान बढ़ने के संकेत हैं, जबकि मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Aaj Ka Rashifal: कुंभ वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन राशियों के लिए भी बन रहे हैं शुभ योग
Courtesy: India Daily

नई दिल्ली: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा. परिवार, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र से जुड़े फैसलों में संतुलित सोच लाभ दिला सकती है. राशिफल के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने की संभावना है. उन्हें अच्छी खबर मिलने के साथ सम्मान में वृद्धि हो सकती है. वहीं अन्य राशियों के लिए भी ग्रहों की स्थिति अलग-अलग संकेत दे रही है. आइए जानते हैं रविवार, 26 जुलाई 2026 का विस्तृत राशिफल.

12 राशियों का आज कैसा रहेगा दिन?

मेष

आज रुके हुए कार्य पूरे करने के लिए अच्छा समय है. धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और लोगों के साथ चल रहे मतभेद कम होने के संकेत हैं. महत्वपूर्ण फैसलों को टालने से बचें. लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. कारोबार में हर निर्णय सोच-समझकर लें. जरूरी टिप: नकारात्मक सोच से दूर रहें. शुभ रंग: सफेद. उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें.

वृष

भाग्य का साथ मिलने से कई कार्य आसान हो सकते हैं. मधुर वाणी आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे. सकारात्मक सोच आपके विकास में मदद करेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. व्यापार में लाभ के अवसर मिलने की संभावना है.

मिथुन

आज आपकी नेतृत्व क्षमता प्रभावशाली रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और लंबी यात्रा से बचें. करियर से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. मित्रों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा. व्यापार में संभावित नुकसान से बचने के लिए सतर्कता जरूरी होगी.

कर्क

करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. परिवार से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. आर्थिक लाभ के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और बचत की आदत अपनाएं. किसी भी बड़े फैसले से पहले घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. व्यापार में जल्दबाजी से निवेश करने से बचें.

सिंह

योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम सफलता दिला सकता है. सरकारी कार्यों में प्रगति के संकेत हैं. संतान से सुख मिलेगा और मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. व्यापार में आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. जरूरी टिप: अहंकार से बचें. शुभ रंग: मरून. उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें.

कन्या

आज धन लाभ के नए अवसर बन सकते हैं. अपने कार्य समय पर और तेजी से पूरे करने का प्रयास करें. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है. व्यापार से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. जरूरी टिप: कम बोलें. शुभ रंग: गेरुआ. उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

तुला

आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. कार्यस्थल पर व्यस्तता अधिक रह सकती है. उधार लेन-देन से दूरी बनाए रखें. व्यापार में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अधिक समय और मेहनत देनी होगी.

वृश्चिक

करियर से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. विदेश से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है. पैसों से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं.

धनु

मानसिक तनाव कम हो सकता है और काम पर ध्यान केंद्रित करना आसान रहेगा. विनम्र व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा. कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें. व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है. जरूरी टिप: विवाद से बचें. शुभ रंग: हल्का पीला. उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

मकर

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. सरकारी कार्यों में प्रगति होगी और पुरानी योजनाओं पर दोबारा काम शुरू हो सकता है. सकारात्मक सोच के साथ निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. व्यापार में अधिक समय देने की जरूरत होगी. जरूरी टिप: कम बोलें. शुभ रंग: भूरा. उपाय: शिवजी को जल चढ़ाएं.

कुंभ

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. समाज में सम्मान बढ़ने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास तेज करने होंगे. परिवार का सहयोग मिलने से कई काम पूरे हो सकते हैं. नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें और व्यापार में हर कदम सावधानी से उठाएं. जरूरी टिप: खर्चों पर नियंत्रण रखें. शुभ रंग: सफेद. उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

मीन

आज तेजी से काम करने का दिन रहेगा. आर्थिक लाभ के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे और समय का सही उपयोग करना लाभदायक रहेगा. नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं.