menu-icon
India Daily

ग्रहों की बदली चाल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए अवसर लेकर आई है, तो कुछ जातकों को स्वास्थ्य, दुर्घटना और मानसिक तनाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. चंद्रमा के वृश्चिक राशि में नीच के होकर गोचर करने से भावनात्मक अस्थिरता और जल्दबाजी में फैसले लेने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ग्रहों की बदली चाल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Courtesy: India Daily

आज ग्रहों की स्थिति में मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में स्थित हैं. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा का यह गोचर मानसिक अस्थिरता, जल्दबाजी और जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ा सकता है. ऐसे में सभी राशियों के लोगों को संयम और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

मेष

स्वास्थ्य और दुर्घटना को लेकर सतर्क रहें. परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा जबकि व्यापार में लाभ के संकेत हैं. निवेश किया जा सकता है. बजरंगबली की आराधना शुभ मानी गई है.

वृषभ

दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और व्यापार में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है. निवेश के लिए समय अनुकूल माना गया है.

मिथुन

विरोधी एक्टिव रह सकते हैं, लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. व्यापार अच्छा रहेगा. छोटी परेशानियों के बावजूद स्थिति नियंत्रण में रहेगी. सफेद वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा.

कर्क

विद्यार्थियों, लेखकों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन भावनाओं में बहकर विवाद से बचने की सलाह है.

सिंह

स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में संयम रखें. भूमि, भवन या वाहन में निवेश लाभदायक हो सकता है. घरेलू विवाद से दूरी बनाए रखें.

कन्या

पराक्रम और बुद्धिमत्ता से सफलता मिलेगी. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन भी संतोषजनक रहेगा.

तुला

धन लाभ के योग हैं, लेकिन निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा.

वृश्चिक

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. प्रेम, संतान और व्यापार तीनों क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं.

धनु

खर्च बढ़ सकता है और मानसिक चिंता परेशान कर सकती है. सिर या आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है. फिलहाल निवेश से बचें.

मकर

आय के नए स्रोत बनेंगे. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. यात्रा के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा.

कुंभ

नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी. न्यायालय संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है. निवेश के लिए समय अनुकूल है.

मीन

भाग्य का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. यात्रा और जमीन में निवेश के योग बन रहे हैं. व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है.