Aaj Ka Rashifal: आज 22 जुलाई 2026 है. वैदिक पंचांग के अनुसार मंगल वृषभ राशि में हैं, बुध मिथुन राशि में स्वग्रही चल रहे हैं, सूर्य और गुरु कर्क राशि में हैं, शुक्र और केतु सिंह राशि में हैं. चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में तुला राशि में हैं, जो राहु के नक्षत्र और शुक्र के घर में है. इस गोचर से दिन में थोड़ी मानसिक चंचलता, भावनाओं में उतार-चढ़ाव और ऊर्जा का मिश्रण दिखाई दे रहा है. कुछ राशियों में लाभ के मजबूत योग हैं तो कुछ में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तार से राशिफल.
मेष: आज दांपत्य जीवन का पूरा आनंद उठाएंगे. पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात रोमांचक रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में पुराने ग्राहक अच्छा लाभ देंगे.
वृषभ: स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. वजन थोड़ा बढ़ सकता है. मन परेशान रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ के योग हैं. निवेश के लिए दिन अनुकूल है.
मिथुन: भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है. प्रेम संबंधों में तू-तू मैं-मैं हो सकती है. ओवर पजेसिव न बनें. संतान पर खास ध्यान दें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम है. व्यापार अच्छा चलेगा.
कर्क: भौतिक सुख-संपदा बढ़ेगी. घर में उत्सव या खुशी का माहौल रहेगा. फिर भी छोटे-मोटे घरेलू झगड़े हो सकते हैं. व्यापार अच्छा चलेगा. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा.
सिंह: व्यापार में उन्नति होगी. पराक्रम रंग लाएगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा. पीली वस्तु पास रखें और केसर का तिलक लगाएं.
कन्या: धन की आमद बढ़ेगी. परिवार में खुशियां आएंगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम-संतान पक्ष मजबूत है. व्यापार अच्छा चलेगा. निवेश में सावधानी बरतें. शनिदेव को प्रणाम करें.
तुला: रौब-दाब बढ़ेगा. प्रेम-संतान मध्यम रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी. निवेश कर सकते हैं. बजरंगबली को लाल फूल चढ़ाएं.
वृश्चिक: मन थोड़ा परेशान रहेगा. खर्च बढ़ सकता है. प्रेम-संतान अच्छा है. व्यापार ठीक चलेगा. निवेश अभी टालें. काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करें.
धनु: आय के नए स्रोत बनेंगे. यात्रा के योग हैं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम-संतान अच्छा है. व्यापार मजबूत रहेगा. निवेश करें. बजरंगबली को प्रणाम करें.
मकर: कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी. व्यापार में सफलता होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम-संतान मध्यम है. मां काली को प्रणाम करें.
कुंभ: भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा हो सकती है. प्रेम-संतान अच्छा है. व्यापार ठीक चलेगा. मां काली को प्रणाम करें.
मीन: चोट-चपेट लगने का खतरा है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम-संतान मध्यम है. व्यापार अच्छा चलेगा. काली मंदिर में सफेद वस्तु या सुगंधित चीज चढ़ाएं.