आज सोमवार को भगवान शिव का दिन है. इस पावन दिन पर अक्षय तृतीया का प्रभाव भी बना हुआ है, हालांकि मुख्य तिथि कल 19 अप्रैल को उदया तिथि के अनुसार मनाई गई थी. इस अवसर पर सोना खरीदना, दान-पुण्य करना और जीवन साथी का सम्मान करना अत्यधिक फलदायी सिद्ध होता है. आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आज हम जानेंगे.
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है. चंद्रमा द्वितीय भाव और शनि-मंगल बारहवें भाव में रहकर धार्मिक कार्यों के लिए शुभ फल दे रहे हैं. व्यवसाय में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. बैंकिंग या आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रगति या सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
आज वृषभ राशि वालों का व्यवसाय सामान्य से बेहतर गति पकड़ेगा. नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है. अधिक यात्राएं टालें, क्योंकि स्वास्थ्य पर हल्का असर पड़ सकता है. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे.
आज के दिन धार्मिक यात्रा संभव है. आईटी, बैंकिंग या शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ हो सकता है. छात्रों को अपेक्षित सफलता मिल सकती है तथा नया प्रोजेक्ट हाथ लगने की संभावना है.
नौकरी में प्रमोशन के प्रयास सफल हो सकते हैं. अभी मनचाही सफलता नहीं मिली हो तो भी भविष्य के रास्ते खुलते नजर आएंगे. प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मधुमेह से पीड़ित लोग सतर्क रहें.
नवम भाव में सूर्य और शुक्र के साथ चंद्रमा दशम भाव में रहेगा. व्यवसाय में प्रगति होगी तथा नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. क्रोध पर नियंत्रण रखें और बड़ों का सम्मान करें. प्रेम जीवन आज बेहद सुखद रहने वाला है.
भाग्य भाव में चंद्रमा होने से आईटी, बैंकिंग या मीडिया क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा. तकनीकी क्षेत्र के छात्रों के लिए समय अनुकूल है. प्रेम जीवन में यात्रा का योग बन रहा है. कार्यालय में सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
सप्तम भाव में सूर्य-शुक्र के प्रभाव से करियर में सफलता का दौर चलेगा. कार्यालय में क्रोध से बचें. बिना वजह यात्रा हो सकती है. प्रेम जीवन सामान्य रहेगा.
चंद्रमा सप्तम भाव में है, जिससे करियर में प्रगति होगी. प्रमोशन संबंधी चिंताएं दूर होगी. व्यवसाय में लाभ मिलेगा. परिवार के साथ समय आनंदमय बीतेगा. प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे.
छात्र को अधिक मेहनत करने की जरूरत है. स्वास्थ्य पर हल्का असर पड़ सकता है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा तथा धार्मिक यात्रा संभव है.
व्यवसाय में सुधार होगा. परिवार में खुशहाली रहेगी. यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बड़े प्रोजेक्ट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर आगे बढ़ें.
नौकरी-व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. घर का माहौल सुखद रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
तृतीय भाव में चंद्रमा और चतुर्थ में गुरु के साथ अपनी राशि में शनि, मंगल व बुध से नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. रुके कार्य पूरे होंगे. व्यवसाय में प्रगति होगी. प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी रह सकती है, लेकिन धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा.