menu-icon
India Daily

शारदीय नवरात्रि पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! मां दुर्गा की कृपा से मिलेगा धन और तरक्की का मौका

Aaj Ka Rashifal: आज 19 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन है. आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है.

Shilpa Shrivastava
शारदीय नवरात्रि पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! मां दुर्गा की कृपा से मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Courtesy: India Daily 24x7

नई दिल्ली: आज 19 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन है. आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों मां दुर्गा की पूजा करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है. चलिए जानते हैं आज सभी 12 राशियों का राशिफल.

मेष: कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. आपके काम की तारीफ होगी और लोग आपकी काबिलियत को पहचानेंगे. अगर आप नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो परिवार का सहयोग मिल सकता है. 

वृषभ: आज का दिन लाभदायक रह सकता है. काम पर ध्यान देने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. टूर एंड ट्रैवल्स के कारोबार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी का अवसर मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे.

मिथुन: आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और उन्हें कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. नौकरी करने वालों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है

कर्क: आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें. विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. कपड़ों के कारोबार से जुड़े लोगों के काम में तेजी आ सकती है.

सिंह: आज का दिन खास रह सकता है. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं. वकीलों को पुराने मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है और नए क्लाइंट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा. 

कन्या: ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और अपनी काबिलियत दिखाने के मौके मिलेंगे. परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल अच्छा रहेगा. जीवनसाथी को उपहार देने से रिश्तों में मिठास बढ़ सकती है. 

तुला: आज अपने समय का सही इस्तेमाल करना होगा. काम के कारण ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है. अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी के बजाय सभी पहलुओं पर विचार करें. 

वृश्चिक: आप छोटी-छोटी बातों में खुशियां तलाशेंगे. करियर में आगे बढ़ने के लिए किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा. 

धनु: आज परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिल सकता है. दुकानदारों को उम्मीद से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में समाधान की दिशा में प्रगति हो सकती है. 

मकर: कामकाज में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कठिन परिस्थितियों में भी आप सोच-समझकर फैसले ले सकते हैं. सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े लोगों के काम में तेजी आ सकती है. 

कुंभ: आर्थिक मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है. कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. काम करने की क्षमता के दम पर आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. वेब डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. 

मीन: आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है. आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिल सकता है. किसी मित्र की मदद आपके काम आ सकती है. कारोबार में की गई मेहनत का फायदा भविष्य में मिल सकता है.