menu-icon
India Daily

मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों के करियर की उलझनें आसानी से सुलझेंगी; बाकी राशियों के लिए क्या है खास?

आज 18 अप्रैल 2026 को चंद्रमा मेष राशि में सूर्य और शुक्र के साथ गोचर कर रहा है, जो कई राशियों को ऊर्जा और आकर्षण दे रहा है. मीन में नीच बुध के साथ मंगल-शनि का प्रभाव कुछ राशियों में भ्रम और तनाव ला सकता है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों के करियर की उलझनें आसानी से सुलझेंगी; बाकी राशियों के लिए क्या है खास?
Courtesy: India Daily

नई दिल्ली: आज का दिन ग्रहों के खास गोचर के कारण कई राशियों के लिए मिश्रित फल लेकर आया है. चंद्रदेव मेष में सूर्य और शुक्र के संग हैं, जिससे आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ा है. वहीं कुछ राशियों में मानसिक उलझन भी दिख रही है. ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, आज जो लोग धैर्य और वास्तविकता के साथ आगे बढ़ेंगे, उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे. बिना सोचे-समझे फैसले से बचना होगा. 

मेष राशि: नई जिम्मेदारी और ऊर्जा का भरपूर दिन

आज चंद्रमा अपनी राशि में होने से मेष वालों में जबरदस्त जोश भरा है. सूर्य और शुक्र लग्न में हैं, जो बातचीत को प्रभावशाली बना रहे हैं. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें. प्रेम में गलतफहमी से बचें. सेहत के लिए आराम जरूरी.

वृषभ राशि: परिवार का सहयोग, आर्थिक सतर्कता जरूरी

वृषभ वालों के लिए आज आत्म-चिंतन के साथ तरक्की का मिश्रण है. परिवार आर्थिक मामलों में पूरा साथ देगा. करियर में महत्वाकांक्षा बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. दोस्तों के साथ गलतफहमी हो सकती है. योग-मेडिटेशन से मानसिक शांति बनाए रखें.

मिथुन राशि: काम का दबाव, लेकिन धन लाभ संभव

मिथुन राशि वालों पर आज काम का बोझ रहेगा, फिर भी धन लाभ के अच्छे संकेत हैं. बृहस्पति बुद्धि को तेज कर रहा है. ऑफिस में सावधानी से बात करें. रचनात्मक विचार आएंगे. प्रेम में भावनाएं खुलकर शेयर करें. जोखिम भरा निवेश टालें.

कर्क राशि: करियर में पहचान, फैसलों में सतर्कता

कर्क वालों के करियर में आज सराहना और लोकप्रियता मिल सकती है. लीडरशिप गुण दिखेंगे. लेकिन फैसलों में उलझन रह सकती है. परिवार में शब्दों का ध्यान रखें. खर्च बढ़ सकते हैं. राहु की वजह से अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, जोखिम न लें.

सिंह राशि: किस्मत का साथ, प्रभावशाली लोगों का लाभ

सिंह राशि वालों को आज भाग्य का पूरा सहारा मिलेगा. आय बढ़ाने और बड़े लोगों से फायदा होगा. भावनात्मक बदलाव से सावधान रहें. पार्टनरशिप में स्पष्ट बातचीत करें. निवेश में सतर्कता बरतें. धैर्य से चुनौतियां पार करेंगे.

कन्या राशि: रिश्तों पर ध्यान, खर्चों में सावधानी

कन्या वालों के लिए आज रिश्ते संवेदनशील रहेंगे. पार्टनर के साथ बहस न होने दें. करियर में सम्मान बढ़ेगा. अचानक खर्चों से बचें. तनाव से पाचन समस्या हो सकती है. प्रोफेशनल रवैया बनाए रखें.

तुला राशि: पार्टनरशिप मजबूत, काम का दबाव

तुला राशि में आज आकर्षण और तालमेल बढ़ेगा. बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी. वर्क स्ट्रेस रह सकता है. क्रिएटिव आइडिया आएंगे. दैनिक खर्च बढ़ सकते हैं. हेल्दी रूटीन से शांति बनाए रखें.

वृश्चिक राशि: अनुशासन और फोकस से सफलता

वृश्चिक वालों आज काम में पूरी लगन रहेगी. मुश्किलें आसानी से पार होंगी. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. घर में बेचैनी महसूस हो सकती है. प्यार में अनिश्चितता रहेगी. खान-पान का ध्यान रखें.

धनु राशि: क्रिएटिविटी चमकेगी, फिजूलखर्ची से बचें

धनु वालों के लिए आज रोमांस और नई प्रेरणा का दिन है. पार्टनर का सहयोग मिलेगा. घर में थोड़ी अशांति रह सकती है. लव लाइफ एक्टिव रहेगी. सुख-सुविधा पर खर्च नियंत्रित रखें. योग से थकान दूर करें.

मकर राशि: घरेलू सुख, करियर में फोकस

मकर राशि वालों को आज घर में मधुरता मिलेगी. अचानक धन लाभ संभव. रोजमर्रा के काम आसानी से निपटेंगे. बातचीत में सावधानी बरतें. प्रेम में संवेदनशील रहें. मानसिक तनाव से सेहत का ख्याल रखें.

मीन राशि: आय और परिवार का मजबूत सहयोग

मीन राशि वालों के लिए आज पैसों और परिवार का दिन है. शुक्र आय बढ़ाने में मदद करेंगे. घर से भावनात्मक सहारा मिलेगा. आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. फालतू खर्च टालें. थकान से बचने के लिए आराम करें.