menu-icon
India Daily

इन राशि वालों को आज रहना होगा सतर्क, इन पर होगी ग्रहों की कृपा; जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

16 अप्रैल 2026 को मेष राशि में उच्च सूर्य शुक्र के साथ हैं, जबकि चंद्रमा बृहस्पति के घर में शनि के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. इससे कई राशियों पर मिश्रित प्रभाव पड़ेगा. कुछ राशियों को निर्णय लेने में मजबूती मिलेगी तो कुछ में मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
इन राशि वालों को आज रहना होगा सतर्क, इन पर होगी ग्रहों की कृपा; जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Courtesy: india daily

आज 16 अप्रैल 2026 का दिन ग्रहों की दृष्टि से काफी खास है. सूर्य मेष राशि में उच्च के होकर शुक्र के साथ संयोग बना रहे हैं. चंद्रमा बृहस्पति के घर में शनि के नक्षत्र में हैं, जिससे विष योग का निर्माण हो रहा है. नीच का बुध और मंगल-चंद्रमा का लक्ष्मी योग भी बन रहा है. ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार इन संयोगों से जनमानस की आर्थिक और मानसिक स्थिति पर असर पड़ेगा. कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ को सावधानी बरतनी पड़ेगी. आइए जानते हैं आज सभी राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा.

मेष राशि- खर्चे ज्यादा होने से मन परेशान रहेगा. सिरदर्द और आंखों में दर्द हो सकता है. पार्टनरशिप में कुछ दिक्कतें आएंगी. फिर भी आपका निर्णय लेने का तरीका बेहतर होगा. प्रेम और संतान सुखी रहेंगे. जीवनसाथी का साथ आपको मजबूती देगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा.

वृषभ राशि- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। राजनीति या सरकारी कामों में उलझन से बचें. आय के नए रास्ते खुलेंगे. मानसिक तनाव बना रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा लेकिन स्वास्थ्य औसत रहेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

मिथुन राशि- सरकारी क्षेत्र और उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा. पिता का पूरा सहयोग रहेगा. व्यापार में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हरी वस्तु अपने पास रखें.

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापार भी बेहतर चलेगा. सिर्फ सम्मान पर ध्यान दें, किसी भी तरह की ठेस न लगने दें. शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा. 

सिंह राशि- परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं. चोट-चपेट या परेशानी का खतरा है. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापार में भी अच्छा फल मिलेगा. पीली वस्तु पास रखना फायदेमंद होगा.

कन्या राशि- नौकरी में थोड़ी उदासी रहेगी. पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. व्यापार ठीक-ठाक चलेगा. नीली वस्तु पास रखें.

तुला राशि- शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है. प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग हैं. शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा.

वृश्चिक राशि- मानसिक तनाव और उदासी बनी रहेगी. प्रेम और संतान को लेकर चिंता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति बनी रहेगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. पीली वस्तु पास रखें.

धनु राशि- भूमि, मकान या वाहन की खरीदारी अभी टाल दें. घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. सीने में दर्द और मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रेम और संतान की स्थिति औसत रहेगी. लाल वस्तु पास रखें.

मकर राशि- परिश्रम जारी रखें, परिणाम थोड़ा देर से लेकिन जरूर मिलेगा. नाक, कान और गले का खास ध्यान रखें. प्रेम, संतान और व्यापार सब अच्छा रहेगा. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा.

कुंभ राशि- धन हानि की आशंका है. इस समय कोई बड़ा निवेश न करें. बोलचाल पर नियंत्रण रखें. मुंह संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार ठीक रहेगा. हरी वस्तु पास रखें.

मीन राशि- घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी. प्रेम, संतान और स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा. व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. व्यक्तिगत जीवन में सावधानी बरतें. नीली वस्तु दान करना शुभ होगा.