menu-icon
India Daily

लक्ष्मी योग का शुभ संयोग, कई राशियों पर होगी धन वर्षा; जानें क्या कहता है आपका राशिफल

चंद्र-मंगल संयोग से लक्ष्मी योग बन रहा है. जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है. कुछ राशि वालों पर आज धन की वर्षा होने वाली है, हालांकि कुछ राशियों को आज भी संभल कर चलने की जरूरत है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
लक्ष्मी योग का शुभ संयोग, कई राशियों पर होगी धन वर्षा; जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

आज, 11 जून 2026 को खास संयोग से कुछ राशियों पर धन की वर्षा होने वाली है. वहीं कुछ राशियों के लिए दिन परेशानियों से भरा रह सकता है. तो चलिए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल

मेष राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. शारीरिक और मानसिक परेशानी दूर होगी. प्रेम और संतान पक्ष में सुधार होगा, नव प्रेम का आगमन संभव है. निवेश और व्यापार के लिए अनुकूल समय है.

वृषभ राशि

खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है. सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव, स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम पक्ष बहुत अच्छा रहेगा. निवेश सोच-विचार कर करें.

मिथुन राशि

आय के नए मार्ग बनेंगे. यात्रा और धार्मिक कार्यों का योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा. निवेश के लिए अत्यंत शुभ समय है.

कर्क राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है. कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है. प्रेम परिपक्वता के साथ आगे बढ़ रहा है. जीवनसाथी का भी बहुत अच्छा समय. निवेश सोच-समझकर करें.

सिंह राशि

भाग्य साथ देगा, रोजगार में तरक्की होगी. यात्रा और धर्म-कर्म का योग. व्यापार बहुत अच्छा, निवेश से लाभ निश्चित. स्वास्थ्य में सुधार नजर आ रहा है.

कन्या राशि

चोट-चपेट की संभावना है इसलिए सतर्क रहें. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा. व्यापार अच्छा रहने की उम्मीद है, निवेश कर सकते हैं.

तुला राशि

स्वास्थ्य बेहतर, प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा. नौकरी-व्यापार अच्छा चलेगा. निवेश के लिए शुभ समय है.

वृश्चिक राशि

शत्रुओं पर दबदबा रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है. प्रेम और संतान पक्ष में सुधार आएगा. व्यापार अच्छा, निवेश के लिए अनुकूल समय है.

धनु राशि

स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम संबंध अच्छा रहेगा, भावनाओं पर काबू रखें. विद्यार्थियों के लिए शुभ है. नव प्रेम का आगमन निश्चित है. व्यापार और निवेश दोनों अच्छे रहने वाले हैं.

मकर राशि

भूमि, भवन, वाहन खरीदारी का प्रबल योग नजर आ रहे हैं. अभी के समय निवेश करना अनुकूल रेहाग. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहने वाला है. व्यापार अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि

स्वास्थ्य में सुधार शुरू होता नजर आ रहा है. प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहने वाला है. व्यापार बहुत अच्छा रहेगा. नाक-कान-गले की छोटी परेशानी हो सकती है. मानसिक परिपक्वता बढ़ेगी, अच्छे निर्णय ले पाएंगे.

मीन राशि

स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है. निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल समय है. किसी भी प्रकार की बड़ी दिक्कत नजर नहीं आ रही है.