सावन शिवरात्रि पर बन रहा सिद्धि योग, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर आज चतुर्दशी तिथि के साथ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन अलग-अलग संकेत लेकर आया है.

India Daily
Shanu Sharma

सावन के महीने का आज खास दिन है, क्योंकि आज शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. आज शाम 6 बजकर 52 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा. सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा. आज मां मंगला गौरी व्रत भी रखा जा रहा है. ऐसे में धार्मिक दृष्टि से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मेष

आज मेहनत और सकारात्मक सोच के दम पर सफलता हासिल कर सकते हैं. दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम पर भरोसा करें. पसंदीदा काम के लिए समय निकालने से मन शांत रहेगा. घर के कामों में माता का सहयोग करना पड़ सकता है.

वृषभ

दिन खुशियों से भरा रह सकता है. किसी काम को लेकर उलझन आए तो शांत रहकर समाधान खोजें. आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ेगी. आस्था बनाए रखने से काम पूरे होने के योग हैं.


मिथुन

भाई के साथ मिलकर शुरू किया गया काम लाभ दे सकता है. संपत्ति से जुड़े कारोबार में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भविष्य की योजनाएं बनाने का मौका मिलेगा.

कर्क

आज आप चीजों को नए नजरिए से देखेंगे. सकारात्मक सोच के साथ समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे. अधूरे काम पूरे होंगे और लेनदेन से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है.

सिंह

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. घर में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा. युवाओं को बेवजह समय गंवाने से बचना चाहिए. काम को छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करना आसान रहेगा.

कन्या

कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी जानकार की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा. खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें.

तुला

पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और कारोबार से जुड़ी पुरानी योजनाओं को फिर शुरू करने का अवसर मिल सकता है.

वृश्चिक

धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से सफलता की राह आसान होगी. अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा. कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

धनु

घर बदलने से पहले नए स्थान की अच्छी तरह जांच करें. निवेश से पहले जानकार की सलाह लें. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है. नौकरी के साथ कारोबार शुरू करने का विचार भी बन सकता है.

मकर

अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और दूसरों से बहुत अधिक उम्मीद न करें. भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी. निजी परेशानियों से राहत मिल सकती है.

कुंभ

नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है. काम में सफलता मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. सहकर्मियों का सहयोग करेंगे तो काम समय पर पूरा होगा. विद्यार्थियों को वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा.

मीन

किसी करीबी की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है. आगे बढ़ने के लिए यह समय अनुकूल है. सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी. कारोबार से जुड़ी नई योजना शुरू करने का विचार सफल हो सकता है.