menu-icon
India Daily

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी ग्रहों की कृपा, कुछ लोगों को रहना होगा सावधान! जानें आज का राशिफल

ज्योतिष आचार्य की भविष्यवाणी के अनुसार ग्रहों की चाल के आधार पर मेष से मीन राशि राशि तक के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी ग्रहों की कृपा, कुछ लोगों को रहना होगा सावधान! जानें आज का राशिफल
Courtesy: india daily

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज सूर्य और बुध मेष राशि में स्थित हैं. वहीं शुक्र वृषभ राशि में और बृहस्पति मिथुन राशि में है. केतु सिंह राशि में बना हुआ है जबकि चंद्रमा इस समय धनिष्ठा नक्षत्र के अंतर्गत मकर राशि में है. शाम तक, चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और राहु के साथ ग्रहण जैसा योग बनाएंगे. मंगल और शनि मीन राशि में ही बने रहेंगे.

मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा. हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. प्रेम जीवन और बच्चों से जुड़े मामले पक्ष में दिख रहे हैं और बिजनेस से जुड़ी चीजें भी सहायक रहेंगे. आय में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.

वृषभ- आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन रिश्तों में कुछ दूरी आ सकती है. बच्चों या पारिवारिक मामलों को लेकर चिंतित महसूस कर सकते हैं. कुल मिलाकर भाग्य आपके पक्ष में है.

मिथुन- शाम से पहले कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा. दिन के दौरान सावधानी बरतें. आप अपने प्रियजनों से इमोशनल तौर पर दूरी महसूस कर सकते हैं, लेकिन व्यावसायिक मामले स्थिर रहेंगे.

कर्क- शाम से पहले अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि अगले कुछ दिन आपके लिए स्ट्रेसफुल हो सकते हैं. प्रेम और पारिवारिक मामले सामान्य ही रहेंगे, लेकिन व्यापार संबंधी कार्य स्थिर दिख रहे हैं. 

सिंह- आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रियजनों का सहयोग आपको बेहतर महसूस कराएगा. करियर और व्यावसायिक मामले मजबूत दिख रहे हैं. वैवाहिक जीवन भी सुखद बना रह सकता है.

कन्या- अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और हेल्थ का ध्यान रखें. रिश्तों और पारिवारिक मामलों में सुधार होगा और व्यावसायिक स्थितियां भी अच्छी बनी रहेंगी.

तुला- मानसिक तनाव बना रह सकता है, और रिश्तों में वाद-विवाद होने की संभावना है. बच्चों से जुड़ी चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं. फिलहाल कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें क्योंकि नुकसान हो हो सकता है.

वृश्चिक- पारिवारिक कलह हो सकती है इसलिए शांत और सावधान रहें. स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़े मामले ठीक-ठाक रह सकते हैं, लेकिन व्यापार पॉजिटव रहेगा.

धनु- यह व्यापार में उतार-चड़ाव का समय हो सकता है. आपको नाक, गले या कानों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हेल्थ, लव लाइफ और फैमिली रिलेटेड मामले नॉर्मल रहेंगे.

मकर- आर्थिक नुकसान के संकेत हैं इसलिए निवेश से बचें और अपनी जबान कर कंट्रोल रखें. हेल्थ नॉर्मल रह सकती है और मुंह से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

कुंभ- आज का दिन आपके लिए टेंशन भरा रह सकता है. थोड़ी-बहुत शारीरिक या मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है. लेकिन कोई गंभीर समस्या के संकेत नहीं हैं..

मीन- बढ़ते खर्चों के कारण टेंशन हो सकता है. कर्ज लेने की भी संभावना बन सकती है जिसका हेल्थ पर असर हो सकता है खास कर सिरदर्द या आँखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. रिश्ते और पारिवारिक मामले नॉर्मल रहेंगे.